फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meetings stalled, players marginalized... rifle clubs in the crosshairs

Agra News: बैठकें ठप, हाशिए पर खिलाड़ी...निशाने पर राइफल क्लब

Sun, 17 May 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Meetings stalled, players marginalized... rifle clubs in the crosshairs
आगरा। ताजनगरी के निशानेबाज राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर लगातार पदक जीतकर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं, लेकिन जिला राइफल क्लब की कार्यप्रणाली गंभीर सवालों के घेरे में है। खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों का आरोप है कि क्लब अब शूटिंग को बढ़ावा देने के बजाय सीमित प्रभावशाली लोगों के नियंत्रण में सिमट गया है। खिलाड़ियों का कहना है कि क्लब की सदस्यता ऐसे लोगों के पास है, जिनका शूटिंग से कोई संबंध नहीं है। इनमें व्यवसायी, प्रशासनिक अधिकारियों के करीबी और प्रभावशाली लोग शामिल हैं। आरोप है कि फैसले खिलाड़ियों की जरूरतों के बजाय प्रभाव के आधार पर लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन




नियमों के अनुसार क्लब की बैठक हर छह महीने में होनी चाहिए, लेकिन खिलाड़ियों का दावा है कि वर्षों से कोई नियमित बैठक आयोजित नहीं हुई। इससे पारदर्शिता और निर्णय प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं कार्यकारिणी में भी लंबे समय से न तो चुनाव हुए और न पुनर्गठन किया गया। आरोप है कि नए चेहरों और खिलाड़ियों को प्रबंधन में जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


एक खिलाड़ी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि हम सिर्फ मेडल जीतने के लिए हैं। फैसलों में हमारी कोई भूमिका नहीं है। सुविधाएं मांगो तो जवाब नहीं मिलता, लेकिन गैर-खिलाड़ियों का दबदबा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाउंडर सदस्य एवं अंतरराष्ट्रीय कोच रोहित जैन ने कहा कि एसोसिएशन का गठन शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए हुआ था। लाइसेंस से आने वाली धनराशि खिलाड़ियों और खेल विकास पर खर्च होनी चाहिए, लेकिन उसका उपयोग अन्य प्रशासनिक कार्यों में किया जा रहा है।

राष्ट्रीय शूटर धीरज सिंह ने कहा कि क्लब में शूटरों से ज्यादा व्यवसायी सदस्य हैं। वर्षों से कोई बैठक नहीं हुई है। खिलाड़ियों और खेल की चिंता खत्म हो चुकी है।

खिलाड़ियों ने क्लब के पुनर्गठन, पारदर्शी चुनाव, फंड उपयोग की सार्वजनिक जानकारी और निर्णय प्रक्रिया में खिलाड़ियों की भागीदारी की मांग उठाई है। गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक न कोई जांच हुई और न प्रशासनिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

-----------

जल्द होगी बैठक
- राइफल क्लब की बैठक जल्द बुलाई जाएगी। निशानेबाज ही क्लब के सदस्य बनते हैं। स्टेडियम में शूटिंग रेंज में अभ्यास नियमित हो रहा है। - यमुनाधर चौहान, एडीएम सिटी, आयुध प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed