फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meeting with people regarding removal of Hanuman temple

Agra News: हनुमान मंदिर हटाने को लेकर लोगों के साथ की बैठक

Fri, 15 Mar 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Meeting with people regarding removal of Hanuman temple
कुसमरा। नगर से गुजर रहे नेशनल हाइवे 92 के चौड़ीकरण में बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर बीच में आ रहा है। इसे हटाए जाने पर रोक लगाए जाने के लिए लोगों ने विरोध किया था। इसी के चलते शुक्रवार को कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों के साथ बैठक की। शुक्रवार को एनएचएआई के अधिकारी योगेंद्र कुमार ने नगर के लोगों से बैठक की। उन्होंने कहा कि हाइवे चौड़ीकरण के दौरान जद में आ रहे हनुमान मंदिर का कमेटी/पुजारी को मुआवजा दिया जाएगा। मंदिर से जुड़े लोगों ने अधिकारी से नाला निर्माण को पूर्व दिशा की ओर नाला बढ़ाने के लिए कहा। इस पर अधिकारी ने लोगों से परियोजना निदेशक से मिलने को बताया। कुछ लोगों ने आस्था को देखते हुए मंदिर न हटाए जाने की भी अपील की। इस मौके पर सुधीर दीक्षित, बीनू मिश्रा, नीरज दुबे, मनोज मिश्रा, पंकज गुप्ता, प्रभाष मिश्रा, कमल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed