फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meeting

पंचायतों को जनवरी तक तैयार करनी होगी विकास कार्यों की योजना

Sun, 04 Oct 2020 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Meeting
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में आगामी वित्तीय वर्ष में होने वाले विकास कार्यों के लिए शासन ने कार्य योजना तैयार करने के आदेश दिए हैं। जनवरी से पहले सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक का आयोजन कर प्रस्ताव कराए जाएंगे। इसमें सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिले की 449 ग्राम पंचायतों के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 की कार्ययोजना तैयार करने का आदेश शासन ने जारी कर दिया है। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों को एक अक्तूबर से 31 जनवरी तक ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक का आयोजन करना होगा। खुली बैठक में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन प्रस्तावों को कार्ययोजना में शामिल कर ऑनलाइन ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करना होगा। आगामी वित्तीय वर्ष में केवल वही कार्य कराए जा सकेंगे जो कार्ययोजना में शामिल होंगे और पोर्टल पर अपलोड होंगे। जिला परियोजना प्रबंधक अजय विक्रम ने सभी सचिवों को कार्ययोजना तैयार करने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य विभागों को भी शामिल कराने होंगे कार्य
ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्य के लिए अन्य विभागों को भी कार्ययोजना में प्रस्तावों को शामिल करना होगा। चिकित्सा, शिक्षा समेत अन्य विभाग के जो कार्य प्रस्तावित हैं, उन्हें कार्य योजना में शामिल किए बगैर करा पाना संभव नहीं होगा। इसका विशेष ध्यान रखने के सचिवों को आदेश दिए गए हैं।

शासन के आदेश के अनुसार इस बार जनवरी तक ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक कर कार्ययोजना तैयार करनी होगी। इसेऑनलाइन पोर्टल पर फीड करना होगा। इसमें लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed