फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meeting,lone

उद्यमियों को प्राथमिकता से ऋण दें बैंक

Mon, 26 Sep 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:40 PM IST
सार

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई।बैंक उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने या संचालन के लिए नियमानुसार प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराकर सरकारी योजनाओं के संचालन में पूर्ण सहयोग करें।यदि कोई कमी है तो विभाग और आवेदनकर्ता से समन्वय बनाकर उसे दूर करा लें।

विज्ञापन
Meeting,lone

विस्तार

कासगंज। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें सीडीओ सचिन ने कहा कि जनपद को औद्योगिक विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर करने के लिए उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैंक उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने या संचालन के लिए नियमानुसार प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराकर सरकारी योजनाओं के संचालन में पूर्ण सहयोग करें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना में उद्यमियों को ऋण वितरण की स्थिति अच्छी न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने एलडीएम एवं संबंधित बैंकर्स से कहा कि ऋण वितरण कार्य में तेजी लाएं। समय से लक्ष्य पूर्ण करते हुए उद्यमियों को शीघ्र ऋण वितरण करना सुनिश्चित करें। ऋण आवेदन को रिजेक्ट न करें। यदि कोई कमी है तो विभाग और आवेदनकर्ता से समन्वय बनाकर उसे दूर करा लें। जिन विभागों में निवेश मित्र योजना के अंतर्गत एनओसी नहीं हुई है, उन्हें शीघ्रता से निस्तारित कर दें।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती के निशीथ गर्ग ने 3.27 लाख रुपये का भुगतान आलू व्यापारी के द्वारा न देने की शिकायत की गई। उन्होंने कहा कि आलू व्यापारी आलू उठाने के बाद भुगतान नहीं कर रहा और एससी-एसटी एक्ट में फसाने की धमकी दे रहा है। एलडीएम बलिंदर सिंह ने बताया कि शीघ्र ही केनरा बैंक में भी सरकारी धन जमा करने की व्यवस्था करा दी जाएगी। बैठक में उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed