{"_id":"600327858ebc3e309710818f","slug":"meeting-advocate-kasganj-news-agr476719413","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाली के अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी, तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाली के अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी, तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर बैठे
विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में धरना देते अधिवक्ता।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पटियाली के एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर बार एसोसिएशन एवं डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का आंदोलन 19 दिन से जारी है। वहीं तीसरे दिन भी अधिवक्ता अनशन पर बैठे। आंदोलन कारी अधिवक्ताओं से वार्ता करने के लिए एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के व्यवहार में बदलाव का भरोसा दिया, लेकिन अधिवक्ता इतने भरोसे पर आंदोलन को समाप्त करने को नहीं माने। वार्ता विफल हो गई।
पटियाली तहसील के अधिवक्ता पिछले 19 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। पटियाली बार एसोसिएशन एवं डेमोक्रेटकि बार एसोसिएशन के द्वारा यह आंदोलन संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। अधिवक्ताओं की एक ही मांग है कि जब तक पटियाली के एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा।
एडीएम के समक्ष एसडीएम के गलत व्यवहार की जानकारी उन्हें दी गई। तमाम अनियमितताएं भी एडीएम को गिनाईं। एडीएम ने एसडीएम के व्यवहार में बदलाव का भरोसा दिया लेकिन बात नहीं बनी। तीसरे दिन क्रमिक अनशन पर अधिवक्ता जवाहर सिंह यादव, कामेश कुमार सक्सेना, ध्रुव कुमार, तारिक हसन, राधेश्याम शर्मा, अनूप दलेला एवं प्रेम नारायण दीक्षित बैठे। उनके साथ अन्य अधिवक्ता भी अनशन में मौजूद रहे।
विज्ञापन
एडीएम के वार्ता करने गए प्रतिनिधि मंडल में पटियाली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार मिश्रा, प्रेम नारायण दीक्षित, तारिक हसन, अशोक कुमार चौहान, कुमरपाल सिंह यादव, रविंद्र मिश्रा, राधेश्याम शर्मा आदि शामिल रहे। अधिवक्ताओं ने ऐलान किया कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता है।