फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meet at Agra Footwear Fair Begins Today, China Companies to Showcase Latest Technology

मीट एट आगरा 2026: पहली बार चीन की कंपनियां लगाएंगी स्टॉल, 250 स्टॉल में दिखेगी फुटवियर की नई तकनीक

Sat, 03 Oct 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 09:59 AM IST
सार

सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में शनिवार से तीन दिवसीय ‘मीट एट आगरा’ फेयर शुरू होगा, जिसमें पहली बार चीन की कंपनियां भी अपने स्टॉल लगाएंगी। तीन हॉल में 250 स्टॉल पर फुटवियर मशीनरी, कंपोनेंट, मैटेरियल और नई तकनीक प्रदर्शित की जाएगी, जिससे कारोबारियों को नए विकल्प मिलेंगे।
 

विज्ञापन
Meet at Agra Footwear Fair Begins Today, China Companies to Showcase Latest Technology
मीट एट आगरा 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटरनेशनल शू कंपोनेंट, लेदर, फुटवियर, मशीनरी फेयर मीट एट आगरा का 18वां संस्करण शनिवार से सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में शुरू हो रहा है। 5 अक्तूबर तक चलने वाले फेयर में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक विजिटर्स आ सकेंगे। आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) की ओर से आयोजित फेयर में पहली बार चीन की कंपनियां अपने स्टॉल लगाएंगी। इसमें अत्याधुनिक फुटवियर निर्माण मशीनरी और कंपोनेंट प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को आगरा ट्रेड सेंटर में एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने मीट एट आगरा की प्री-कॉन्फ्रेंस में बताया कि एक ही छत के नीचे तीन दिनों तक फुटवियर उद्योग जुटेगा, जिसमें दुनियाभर के उद्यमी अपने उत्पादाें का प्रदर्शन करेंगे। तीन हॉल में कंपोनेंट्स, मैटेरियल, मशीनरी, तकनीक और इंडस्ट्रियल सपोर्ट सिस्टम के स्टॉल लगाए गए हैं। कारोबारी सीधे आपूर्तिकर्ताओं से संवाद कर ऑर्डर दे सकेंगे।
विज्ञापन


एफमेक महासचिव प्रदीप वासन ने बताया कि 3 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे मीट एट आगरा का उद्घाटन यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह करेंगे। 4 अक्तूबर को फैक्टरी मालिकों और एजेंट्स के बीच संवाद और सम्मान समारोह होगा। आखिरी दिन यानी 5 अक्तूबर को प्रदर्शनी लगाने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान माला खेड़ा, अनिरुद्ध तिवारी, चंद्र मोहन सचदेवा, ललित अरोरा, सुनील मनचंदा, नकुल मनचंदा, जसविंदर सिंह खेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन हॉल में 250 स्टॉलों पर दिखेगी नई तकनीक
डिस्कवर, क्रिएट, कनेक्ट, ग्रो थीम पर आयोजित इस बार के मीट एट आगरा में तीन हॉल में 250 स्टॉल लगाए गए हैं। एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता के मुताबिक बदलते फैशन, आरामदायक फुटवियर की मांग, संगठित रिटेल और ऑनलाइन कारोबार के विस्तार से उद्योग में नए अवसर बन रहे हैं। इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए गुणवत्ता, डिजाइन और आधुनिक उत्पादन तकनीक पर ध्यान देना आवश्यक है। आगरा के जूता उद्यमी यहां आकर नए दौर की तकनीक, कंपोनेंट और केमिकल आदि की जानकारी ले सकते हैं, जो गुणवत्ता सुधारने में मददगार साबित होगी।


300 करोड़ जोड़ी फुटवियर भारत में बने
एफमेक के संयोजक पूरन डावर ने बताया कि दुनिया में भारत दूसरा देश है, जहां 300 करोड़ जोड़ी फुटवियर बनाए गए हैं। हमारी उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता और बड़ा घरेलू बाजार फुटवियर उद्योग की ताकत है। नई तकनीक, बेहतर डिजाइन, कौशल विकास और अंतरराष्ट्रीय मानकों की गुणवत्ता के जरिये भारतीय कंपनियों की साख दुनिया में बढ़ रही है। वर्ल्ड फुटवियर ईयर बुक 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025 में दुनिया भर में 2,460 करोड़ जोड़ी फुटवियर बने, जिसमें अकेले भारत का हिस्सा 300 करोड़ जोड़ी है। 12.2 फीसदी वैश्विक हिस्सेदारी के साथ भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फुटवियर उत्पादक है। घरेलू बाजार में फुटवियर की खपत लगभग 280 करोड़ जोड़ी रही, जो दुनिया में दूसरे नंबर पर है।



चाइना पवेलियन रहेगा आकर्षण का केंद्र
एफमेक के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन एएस राणा ने बताया कि पहली बार चाइना पवेलियन लगाया जा रहा है। विजिटर्स को चाइनीज कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलने तथा फुटवियर कंपोनेंट्स, मैटेरियल और मशीनरी के बारे में सीधे जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उपाध्यक्ष राजीव वासन ने कहा कि फेयर में कारोबारी नई मशीनरी और उत्पादन समाधान देखकर अपनी इकाइयों के आधुनिकीकरण की दिशा तय कर सकेंगे। उपाध्यक्ष राजेश सहगल के मुताबिक मजबूत पहचान के लिए गुणवत्ता, डिजाइन, टिकाऊपन और आराम पर लगातार काम करना जरूरी है। मीट एट आगरा उद्योग से जुड़े लोगों की इन जरूरतों को पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed