{"_id":"612558df8ebc3e2f792b0912","slug":"meerut-is-the-frontrunner-agra-news-agr5049491156","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियनशिप के पहले दिन मेरठ का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियनशिप के पहले दिन मेरठ का दबदबा
विज्ञापन
आगरा। स्टेडियम में 28वीं यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदर्शन करते खिलाड़ी। अमर उजा?
- फोटो : Agra City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन मंगलवार को मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। उन्होंने करीब हर वर्ग में प्रथम तीन में स्थान पाया। यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद्र जोशी ने किया।
पहले दिन पुरुष वर्ग शॉटपुट में गाजियाबाद के शिवम चौधरी पहले, मेरठ के आर्यन त्यागी दूसरे और अमरोहा के आदर्श सिंह तीसरे स्थान पर रहे। डिस्क थ्रो में मुरादाबाद दीपक यादव पहले और बनवीर सिंह दूसरे व मेरठ के अनुराग पटेल तीसरे स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में अमरोहा के मुकुल को पहला, बागपत के सचिन यादव को दूसरा और कौशांबी के नवदीप सिंह को तीसरा स्थान मिला।
महिला वर्ग में शॉट पुट में मेरठ की किरन बिलयानी पहले, उन्नाव की अंशिका दूसरे और अमरोहा की शिखा पवार तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्क थ्रो में प्रयागराज की नितिका वर्मा को पहला, अमरोहा की मधु वर्मा को दूसरा और यूपीएए की नीरज को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। हैमर थ्रो में कौशांबी की कशिश पहले, बागपत की तान्या चौधरी दूसरे और यूपीएए की पल्लवी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
स्टेडियम के उप क्रीड़ा अधिकारी राममिलन, यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव पीके श्रीवास्तव, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव नरेंद्र सिंह, आयोजन समिति के चेयरमैन एसवीएस राठौर, प्रतियोगिता के अध्यक्ष गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।