फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   medium flood, ganga, villagers troubled

बैराजों से डिस्चार्ज और बढ़ा, गंगा उफान पर, अब मीडियम फ्लड की आशंका

Mon, 08 Aug 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
medium flood, ganga, villagers troubled
कासगंज के गंगा में बढा जलस्तर। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बैराजों का डिस्चार्ज और बढ़ जाने से गंगा उफान पर है। लगातार तटीय इलाकों के गैर आबादी और आबाद क्षेत्रों की ओर पानी का दबाव बढ़ रहा है। गंगा के तटीय इलाके के 40 से अधिक गांव पर बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। लो फ्लड लेविल से अब मीडियम की ओर गंगा बढ़ रही है। गंगा के बढ़ते पानी के दबाव से बांधों को खतरा होने लगा है। सिंचाई विभाग ने बांधों की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कछला ब्रिज पर गंगा सोमवार को 163.70 मीटर के निशान पर थी। रविवार के मुकाबले हरिद्वार से करीब 3 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज बढ़ा जबकि बिजनौर से 36 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया। नरौरा बैराज से भी नौ हजार क्यूसेक का डिस्चार्ज बढ़ा है। मंगलवार को नरौरा से डिस्चार्ज मीडियम फ्लड लेविल पर पहुंचने की आशंका बनी है। गंगा पर बने बांधों के लिए पानी का दबाव खतरनाक साबित हो सकता है। सिंचाई विभाग इस आशंका को देखते हुए लगातार बांधों की निगरानी कर रहा है। लहरा गांव के किनारे तक पानी काफी भर चुका है। डिंगलेशनगर की आबादी तक पानी की दस्तक पहुंच गई है। वहीं, शहवाजपुर गांव की ओर घाट के बाद पानी ने गांव की पुलिया तक दस्तक दे दी है। देवकली व आसपास के इलाकों में खेत खलियानों में गंगा का पानी भरा हुआ है। सिंचाई विभाग को भी मीडियम फ्लड होने की आशंका है। सिंचाई विभाग ने तटवर्ती इलाकों के लिए अलर्ट भी किया है। ग्रामीण बढ़ते जलस्तर को लेकर परेशान हैं। उढ़ेर के प्रधान प्रतिनिधि शंकरपाल ने बताया कि बांध पर काफी पानी बढ़ा है। अभी और पानी बढ़ेेगा।
विज्ञापन

इन गांव पर पहुंच सकता है बाढ़ का खतरा
लहरा, डिंगलेशनगर, दतलाना, घूरनपुर, मनिकापुर, चंदवाखाम, कैली बड़ापुर, बिकरो, मुजफ्फरनगर, न्यौली, चंदवा पुख्ता, हसनपुर, सनौड़ी, पीरनगर, रिजौला खुर्द, खरगपुर, नरदौली खाम, हिम्मतनगर बझेरा, नौली फतुआबाद, हट्टूकटरी,सनौड़ी सिंहमन पुख्ता, असदगढ़, जारी, कादरगंज पुख्ता, नैथरा, इंदाजसनपुर, पीतमनगर हड़ौरा, उलाईखेड़ा, वमनपुरा, रफातपुर दुलाई, गढ़ी रामपुर, सुन्नगढ़ी, किलौनी, किसौल, देवकली, विस्तौली, ब्राहमपुर, गजौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैराजों से पानी डिस्चार्ज-
- हरिद्वार से डिस्चार्ज- 106104 क्यूसेक।
- बिजनौर से डिस्चार्ज- 129319 क्यूसेक।
- नरौरा से डिस्चार्ज- 114181 क्यूसेक।
गंगा में बैराजों से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा है। पानी बढने से तटवर्ती इलाकों की ओर पानी का रुख है। मीडियम फ्लड की आशंका बनी हुई है। सिंचाई विभाग निगरानी कर रहा है- अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed