फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medicines worth one crore seized on suspicion of fake in agra

आगरा: औषधि विभाग ने जब्त कीं एक करोड़ रुपये की दवाइयां, जांच को भेजे सैंपल

Thu, 08 Aug 2019 12:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Aug 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Medicines worth one crore seized on suspicion of fake in agra
दवाइयों की जांच करते औषधि विभाग के अफसर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित निखिल उद्यान के एक मकान से प्रशासन और औषधि विभाग की टीम ने बुधवार रात करीब 11 बजे एक करोड़ की दवाइयां बरामद कीं। नकली होने के शक में औषधि विभाग ने इन्हें जब्त कर लिया। 
विज्ञापन


दवाइयों के नमूने लिए गए हैं। कई दवाइयों फिजिशियन सैंपल भी मिले हैं। औषधि विभाग को निखिल उद्यान के मकान में दवाइयों का भंडारण किए जाने की सूचना पुलिस से मिली थी। इसके बाद छापा मारने का फैसला हुआ। 
विज्ञापन


छापादल पहुंचा तो दो कमरों के इसमकान में दवाइयों का जखीरा मिला। इनमें कफ सीरप, एंटीबायोटिक टेबलेट, इंजेक्शन, कॉस्मेटिक और आयुर्वेदिक दवाइयां शामिल हैं। अधिकांश पर फिजिशियन सैंपल लिखा है। ये अलग-अलग कंपनियों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से मंगाई जाती है दवाइयां

इसी मामले में पुलिस ने दो डिलीवरी ब्यॉय से पूछताछ की है। उन्होंने बताया है कि दवाइयां दिल्ली से मंगाई जाती थीं। गोदाम मालिक सुनील गोयल और संजीव गोयल हैं। वे गोदाम के पास ही रहते हैं। टीम इनके घर पहुंची तो नहीं मिले। 

सहायक औषधि आयुक्त शिव शरण सिंह ने बताया कि नकली होने की आशंका पर दवाइयों को जब्त किया गया है। इनकी कीमत लगभग एक करोड़ है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भी भेजी जा रही है। सैंपल की जांच कराकर केस दर्ज कराया जाएगा। 

दवाइयों के गोदाम केबराबर में एक मकान में दस पासबुक और अन्य दस्तावेज मिले। गोदाम से बिल बुक मिली है। इन सभी को जब्त कर लिया गया है। इनमें से एक बिल बुक आर एम एंड संस की बताई गई है। इस पर पता कोतवाली का है।

तेजी से फैल रहा कारोबार

बता दें कि आगरा से नशीली दवाइयों का कारोबार भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। यहां हरियाणा, पंजाब, दिल्ली से नशीली दवाइयां मंगाकर स्टोर की जाती हैं। इसके बाद राजस्थान, बिहार, पश्चिमी बंगाल को भेजा जाता है। 

पिछले महीने यमुना पार में 90 लाख की दवाइयां मिली थीं। इनकी कंपनियां जांच में फर्जी मिलीं। इससे पहले भी कई बार नकली दवाएं मिल चुकी हैं। फतेहाबाद में 17 लाख कीमत के सात हजार नकली इंजेक्शन मिले थे। ये एंटिबायोटिक के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed