फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medicine Shortage at SN Medical College Forces Patients to Buy Drugs from Market

एसएन में दवाओं की कमी: मरीजों को बाजार से खरीदनी पड़ रहीं महंगी दवाएं, इन मर्जों की दवाइयों पर बड़ा संकट

Thu, 06 Aug 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 10:36 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में पेट, हड्डी और त्वचा रोग विभागों में दवाओं की कमी के चलते मरीजों को पर्चे पर लिखी सभी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अतिरिक्त दवाओं का ऑर्डर दिया जा चुका है और अगले सप्ताह तक आपूर्ति होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Medicine Shortage at SN Medical College Forces Patients to Buy Drugs from Market
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पेट रोग, हड्डी रोग, त्वचा रोग के सबसे ज्यादा मरीज हैं। इन्हीं की दवाओं की सबसे ज्यादा कमी है। मरीजों को पर्चे पर लिखी सभी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में मजबूरी में मरीजों को दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार को 2,996 मरीज आए। इसमें मेडिसिन विभाग के 622, हड्डी रोग के 326, त्वचा रोग में 230 मरीज आए। इन विभागों में वायरल फीवर, पेट में दर्द, लिवर में परेशानी, जोड़ों में दर्द, गठिया और त्वचा रोग में फंगल इन्फेक्शन, एलर्जी और बाल टूटने की मरीज अधिक हैं। ओपीडी में इन्हीं मर्ज की दवाओं की कमी है। काउंटर पर सभी दवाएं नहीं मिलने पर मरीज बाकी को खरीद रहे हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मौसमी बीमारियों की अतिरिक्त दवाएं खरीदने के लिए ऑर्डर दे चुके हैं। इनकी आपूर्ति में देरी हुई है। अगले सप्ताह तक दवाएं आ जाएंगी।
विज्ञापन


ये बोले मरीज:
650 रुपये की दवाएं खरीदनी पड़ीं

पिनाहट से आए सोनू ने बताया कि बेटे और मुझे त्वचा रोग की परेशानी होने पर एसएन में दिखाया। यहां पर्चे पर लिखी सभी दवाएं नहीं मिलीं। ऐसे में मेरी और बेटे की 650 रुपये की दवाएं खरीदनी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आधी दवाएं ही मिल पा रहीं
जगदीशपुरा निवासी अमीना ने कहा कि पेट रोग की परेशानी है, लिवर में भी दिक्कत है। एसएन में इलाज चल रहा है। यहां पर्चे पर लिखी सभी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। बाजार से भी खरीदनी पड़ती हैं।



महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रहीं
रामबाग निवासी रामप्रकाश ने बताया कि एसएन में इलाज चल रहा है। महंगी दवाएं बाजार से ही खरीदनी पड़ती हैं। सस्ती दवाएं पर्चे पर मिल जाती हैं। अधूरी दवाएं मिलने पर खरीदनी पड़ रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed