फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   medicine and banned injections were being sold at the grocery shop in Agra

आगरा: परचून की दुकान पर हो रही थी बुखार-खांसी की दवा और प्रतिबंधित इंजेक्शन की बिक्री, दुकानदार पर दर्ज होगा मुकदमा

Sat, 07 May 2022 01:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 May 2022 01:33 PM IST
सार

औषधि विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को खेरागढ़ के जिंदल जनरल स्टोर पर छापा मारा। दुकान पर अवैध रूप से दवाएं बेची जा रही थीं। टीम ने 16 हजार रुपये की दवाएं जब्त की हैं। 

विज्ञापन
medicine and banned injections were being sold at the grocery shop in Agra
परचून की दुकान पर बिक रही थीं दवाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने खेरागढ़ में परचून की दुकान पर पशुओं के प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन और बुखार, खांसी समेत 11 तरह की दवाएं बिकती हुईं पकड़ीं। दुकान से करीब 16000 रुपये की दवाएं और इंजेक्शन जब्त किए गए हैं। संचालक को नोटिस दिया है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच के लिए दो दवाओं के नमूने भी लिए हैं।

विज्ञापन


औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खेरागढ़ के पीपलखेड़ा स्थित जिंदल जनरल स्टोर पर छापा मारा। मौके पर संचालक रामनिवास मिला। दुकान की जांच करने पर पशुओं के प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के 7 पैकेट मिले। एक पैकेट में 100 इंजेक्शन थे। पैकेट पर कीमत 60 रुपये अंकित थी। निर्माता कंपनी आनंद फार्मा कानपुर दर्ज था। कंपनी को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा। 

विज्ञापन

अवैध रूप से हो रही थी दवाओं की बिक्री 

उन्होंने बताया कि दुकान में एंटीबायोटिक दवा, खांसी बुखार की सिरप, दवा, दर्द निवारक दवाएं, बुखार खांसी की दवा समेत पेट में दर्द समेत 11 तरह की दवाएं भी मिली हैं। संचालक से उनकी बिक्री का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। दुकान संचालक अवैध रूप से दवा और इंजेक्शन की बिक्री कर रहा था। इन सभी दवा और इंजेक्शन को जब्त कर लिया है। इनकी कीमत करीब 16000 रुपये है। दो संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच के लिए लैब भेज जा रहे हैं। नोटिस देते हुए आरोपी दुकानदार के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 22 के तहत कोर्ट में मुकदमा दायर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो रुपये के हिसाब से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बिक्री

ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि दुकानदार रामनिवास से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि दवा प्रतिनिधि से पैकेट खरीदता है और प्रति इंजेक्शन दो रुपये में बिक्री करता है। इसका उपयोग पशुपालक पशुओं से अधिक दूध निकालने के लिए उपयोग करते हैं। पशुओं पर इस इंजेक्शन के दुरुपयोग से लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रहा है। इन पशुओं का मांस खाने पर गिद्ध प्रजाति लगभग खत्म ही हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed