{"_id":"66daffa055c4aafc1f0ab040","slug":"medical-superintendent-removed-after-tourism-ministers-displeasure-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-123522-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पर्यटन मंत्री की नाराजगी के बाद चिकित्साधीक्षक को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पर्यटन मंत्री की नाराजगी के बाद चिकित्साधीक्षक को हटाया
Fri, 06 Sep 2024 06:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री की नाराजगी के बाद चिकित्साधीक्षक को हटाया
- शिकायत मिलने के बाद पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दिए थे जांच के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरावली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्साधीक्षक को सीएमओ ने पर्यटन मंत्री की नाराजगी के बाद हटा दिया। पूर्व अधीक्षक को फिर से अस्पताल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा डिप्टी सीएमओ को झोलाछाप का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
गांव बसुरा सुल्तानपुर निवासी कृष्णा देवी ने पांच दिन पूर्व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से कुरावली चिकित्साधीक्षक डाॅ. आशुतोष मिश्रा के खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें चिकित्साधीक्षक पर उपचार न देने, धक्का मारकर कक्ष से बाहर भगाने और रिवाल्वर लगाकर ड्यूटी करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत पर मंत्री ने सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता ने जांच कराने के बाद शुक्रवार को उन्हें पद से हटा दिया। उनका स्थानांतरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवीगंज के चिकित्साधिकारी के पद पर किया गया। उनके स्थान पर यहां पूर्व चिकित्साधीक्षक रहे डाॅ.अजय कुमार को फिर से चिकित्साधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डाॅ. सुरेंद्र सिंह को क्लीनिक पंजीकरण के साथ झोलाछाप का भी नोडल नियुक्त किया है।
मरीज द्वारा की गई शिकायत पर चिकित्साधीक्षक कुरावली का स्थानांतरण चिकित्साधिकारी पीएचसी नवीगंज के पद पर किया गया है। डिप्टी सीएमओ को नोडल अधिकारी नियुक्त कर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिले में बिना पंजीकरण के किसी भी क्लीनिक, पैथोलॉजी का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ