{"_id":"5d5c38ca8ebc3e6c3644105b","slug":"medical-helth-hospital-mainpuri-news-agr40180807","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग, डेंगू वार्ड कराया तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग, डेंगू वार्ड कराया तैयार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते मलेरिया अधिकारी व डॉक्टर।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डेंगू के खतरे और मलेरिया के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मंगलवार को सीएमओ के निर्देश पर संचारी रोग नियंत्रक व मलेरिया अधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर डेंगू वार्ड तैयार कराया। इसके साथ ही मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जिले में जगह-जगह हुए जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे मलेरिया फैलने लगा है। इसके साथ ही डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है। अमर उजाला ने 18 अगस्त के अंक में जलभराव से पनप रहे मच्छर, फॉगिंग तक नहीं हुई शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।
समाचार का संज्ञान जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने लिया है। इसी के तहत मंगलवार को सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रक और मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।
विज्ञापन
सीएमओ के निर्देश पर संचारी रोग नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार, मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, सीनियर लैब टेक्नीशियन अजीत यादव, सुपरवाइजर अमित पांडेय ने जिले की संचारी रोग को लेकर संचालित व्यवस्थाओं का निरीक्षण की। अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और यहां डेंगू वार्ड तैयार कराया। साथ ही फॉगिंग कराने और एंटी लार्वा का छिड़कांव कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
देर शाम करवाई गई फॉगिंग
अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार की देर शाम मलेरिया अधिकारी ने जिला अस्पताल कैंपस, नर्सेज हॉस्टल के साथ ही नगर के प्रमुख मार्गों पर फॉगिंग का कार्य कराया गया।