फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medical girl student committed suicide

Student Suicide In Agra: 'पापा मुझे वो परेशान करता है...', सिरफिरे की ऐसी करतूत, छात्रा को देनी पड़ी अपनी जान

Sat, 15 Feb 2025 10:18 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 15 Feb 2025 10:18 AM IST
सार

 Agra Crime News: छात्रा को एक युवक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इससे छात्रा तनाव में थी। इस बारे में छात्रा ने अपने परिजनों को भी बताया था।

विज्ञापन
Medical girl student committed suicide
इसी स्लैब पर चढ़कर छात्रा ने लगाई फांसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज की सीटी स्कैन तकनीशियन की 19 वर्षीय छात्रा ने सिरफिरे की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वह काैशांबी के मंझनपुर की रहने वाली थी। किदवई पार्क (राजामंडी) स्थित घर में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार सुबह वह कमरे में फंदे पर लटकी मिली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने अज्ञात युवक पर बेटी को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

किदवई पार्क, लोहामंडी में राजीव शर्मा का मकान है। इसमें पहली मंजिल पर तीन कमरों में पांच छात्राएं रह रही थीं, सभी मेडिकल काॅलेज में पढ़ाई कर रही थीं। काैशांबी की छात्रा ने अलग कमरा लिया था। बुधवार सुबह 9:55 बजे छात्राओं ने मेडिकल काॅलेज चलने के लिए छात्रा को आवाज दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, कोई आवाज नहीं आई। कमरा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी वह बाहर नहीं आई। इस पर उन्हें शक हुआ। छात्राओं ने खिड़की से देखा तो वो पंखे पर दुपट्टे से बने फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखकर छात्राओं की चीख निकल गई। सूचना पर मकान मालिक पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। 

 
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि छात्रा ने कमरे में बनी स्लैब पर खड़ा होकर फंदा लगाया। कमरे की तलाशी में छात्रा का मोबाइल मिला। इसकी चैट डिलीट थीं। एक डायरी मिली, जिसमें उसने नीट की तैयारी को लेकर पढ़ाई का टाइम टेबल बना रखा था। जानकारी मिलने पर परिजन आ गए। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर चले गए।

 

पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी को कई महीने से एक युवक परेशान कर रहा था। उसकी वीडियो और फोटो वायरल करके बदनाम करने की धमकी दे रहा था, जिसे लेकर बेटी काफी तनाव में थी। बेटी की कुशलता के लिए रोजाना बात करते थे। इस बारे में भी बेटी ने बताया। 

 

बेटी प्रतिभाशाली थी और वह अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थी। बदनामी की वजह से शिकायत नहीं की। बुधवार रात आठ बजे बेटी से बात हुई थी। मां से बात कराने को कहा था। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।

फतेहपुर के युवक का नंबर
डीसीपी सिटी के मुताबिक, मेडिकल छात्रा के पिता ने तहरीर में एक मोबाइल नंबर लिखा था। इस पर मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बेटी को धमकी देने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। जिस नंबर से धमकी देना बताया गया है, वह फतेहपुर जिले के रहने वाले किसी आकाश के नाम पर है। काॅल डिटेल के आधार पर उसके बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। छात्रा के मोबाइल की सारी चैट डिलीट मिली हैं। डाटा रिकवर करने के लिए मोबाइल फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

एसएन मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मृतका सीटी स्कैन तकनीशियन 2023-25 बैच की छात्रा थी। उसकी आत्महत्या का मामला काॅलेज प्रशासन से जुड़ा हुआ नहीं है। इस संदर्भ में पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed