फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medical examinations conducted in hospitals will now be recorded online.

Agra News: अस्पतालों में होने वाली मेडिकल जांच अब की जाएगी ऑनलाइन दर्ज

Thu, 12 Dec 2024 12:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Dec 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
Medical examinations conducted in hospitals will now be recorded online.
मैनपुरी। लड़ाई, झगड़े और दुर्घटना के दौरान घायल होने वालों के मेडिको लीगल जांच में हेराफेरी अब नजर नहीं आएगी, न ही अब बैक डेट में कोई मेडिकल करा सकेगा। पुरानी मेडिकल रिपोर्ट के लिए रजिस्टर भी नहीं खंघालने पड़ेंगे। विभाग ने अस्पतालों में होने वाली मेडिकल रिपोर्ट को सेम डे ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट को लेकर कई बार सवाल उठे हैं। कई बार रिपोर्ट बदलने के आरोप भी लगे हैं, कभी-कभी बैक डेट में मेडिकल होने की बात भी सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी सवालों को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए अब अस्पतालों में होने वाली मेडिकल जांच को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता की ओर से पत्र जारी कर सभी चिकित्साधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी ड्यूटी के दौरान जितने मेडिकल करेंगे उनकी रिपोर्ट अपनी ड्यूटी समाप्त होने के साथ ही ऑनलाइन अपलोड कराएंगे। प्रत्येक डॉक्टर की ड्यूटी समाप्त होते ही उसके द्वारा ड्यूटी के दौरान किए गए मेडिकल की रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय की टिप्पणी के बाद मची खलबली
सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि जिला अस्पताल में मेडिकल रिपोर्ट को ऑनलाइन कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि न्यायालय में एक न्यायाधीश ने इसका आदेश सुनाया है। न्यायालय के आदेश के पालन में इस व्यवस्था को शुरू करा दिया गया है। जिला अस्पताल में होने वाली जांच के लिए एक कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती कर दी गई है जो सेम डे मेडिकल रिपोर्ट को अपलोड करेगा।
---
एक क्लिक में रिपोर्ट होगी सामने
इस नई व्यवस्था से डॉक्टरों को भी सुविधा मिलेगी। पूर्व में किसी मामले में न्यायालय आदि जाने पर रजिस्टर पलटने पड़ते थे अब रजिस्टर पलटने की काई जरूरत नहीं होगी एक क्लिक के साथ ही पूरा विवरण सामने होगा।
---
ये जानकारी होगी अपलोड
ऑनलाइन रिपोर्ट में पीड़ित का नाम, पिता का नाम, मेडिकल कराने का कारण, डॉक्टर का नाम और चोट के निशान का विवरण दर्ज होगा। प्रत्येक पीड़ित की जांच के समय एक पर्ची फार्मासिस्ट द्वारा भरी जाएगी। डॉक्टर की ड्यूटी समाप्त होने पर संबंधित डॉक्टर द्वारा अपनी ड्यूटी के दौरान किए गए मेडिकल से संबंधित पर्ची कंप्यूटर ऑपरेटर को दे दी जाएगी जो सारा विवरण ऑनलाइन दर्ज करेगा।

---
डॉक्टरों द्वारा की जाने वाली मेडिकल जांच का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। उच्चाधिकारियों के आदेश पर इस व्यवस्था को शुरू किया गया है। सभी चिकित्साधीक्षकों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed