फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   medical college will recruit 50 nurses

एसएन में मरीजों को मिलेगी राहत, शासन ने इस प्रस्ताव पर लगाई मुहर

Tue, 09 Jan 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 09 Jan 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
medical college will recruit 50 nurses
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्स के लिए शासन ने 50 पदों को स्वीकृति दे दी है। जल्द यहां कालेज प्रशासन आउट सोर्स पर इनकी भर्तियां करेगा। जबकि टेक्नीशियन के 70 पदों पर भी जल्द मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एसएन में वर्तमान में 85 नर्स का स्टाफ है। जबकि यहां भर्ती मरीजों की संख्या लगभग 950 रहती है। वहीं नर्स की कमी की वजह से मरीजों को दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा नर्स की कमी सर्जरी विभाग, बाल रोग विभाग, मेडिसिन विभाग, वक्ष एवं क्षय रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, प्रसव एवं स्त्री रोग विभाग में है।
विज्ञापन


कालेज प्रशासन ने 100 नर्स भर्ती किए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके अलावा टेक्नीशियन के 70 पदों पर नियुक्ति की भी मांग की थी। वर्तमान में 20 टेक्नीशियन ही कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईसी डा. अजय अग्रवाल का कहना है कि स्टाफ नर्स और टेक्नीशियन की कमी को देखते हुए शासन ने भर्ती करने को प्रस्ताव भेजा था। इसमें से 50 नर्स के पदों की स्वीकृति मिल गई है। टेक्नीशियन के पदों पर भी भर्ती की स्वीकृति मिलने की उम्मीद बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed