{"_id":"67b15ffbe50799c46a0ded0f","slug":"medical-college-student-committed-suicide-in-agra-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Student Suicide In Agra: सिरफिरे की ऐसी करतूत...छात्रा को देनी पड़ी जान, काॅल डिटेल से खुलेगा माैत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Student Suicide In Agra: सिरफिरे की ऐसी करतूत...छात्रा को देनी पड़ी जान, काॅल डिटेल से खुलेगा माैत का राज
Sun, 16 Feb 2025 09:20 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 16 Feb 2025 09:20 AM IST
सार
Agra Crime News: मेडिकल काॅलेज की छात्रा फंदे पर लटकी मिली थी। पिता का कहना था कि एक सिरफिरा युवक उसे परेशान कर रहा था। उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
इसी स्लैब पर चढ़कर छात्रा ने लगाई फांसी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज की सीटी स्कैन तकनीशियन की छात्रा की आत्महत्या के मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस की विवेचना आगे नहीं बढ़ सकी है। आरोपी युवक काैन है? मूलरूप से कहां का रहने वाला है? उसके पास छात्रा के वीडियो और फोटो कहां से आए? जिनको वह वायरल करने की धमकी दे रहा था। पुलिस यह तक पता नहीं कर सकी है।
पुलिस की कार्यशैली को लेकर परिजन में आक्रोश है। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। पिता का कहना है कि जिस किसी ने बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया, उसकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जानी चाहिए।
काैशांबी के मंझनपुर निवासी 19 वर्षीय छात्रा किदवई पार्क, राजामंडी स्थित एक मकान में किराये पर कमरा लेकर रहती थी। उसके साथ दो और कमरों में चार छात्राएं रह रही थीं। बुधवार को काैशांबी की छात्रा कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी। पुलिस को कमरे में मोबाइल और डायरी मिली थी।
विज्ञापन
मामले में मृतका के पिता ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली थी। इसमें छात्रा का मोबाइल मिला था। इसमें व्हाट्सएप चैट डिलीट थी।
सुसाइड नोट नहीं मिला था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मोबाइल से चैट डिलीट मिली है। इसके अलावा कुछ चैट मिली है। इसको देखा जा रहा है। छात्रा ने किसी जगह कहीं कोई वजह तो नहीं लिखी है। इसके अलावा जिसका मोबाइल नंबर है, उसकी डिटेली निकलवाई जा रही है।