{"_id":"5f550b0f8ebc3e611474a22f","slug":"medical-college-kasganj-news-agr458115849","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया में आई तेजी, ग्राम पंचायतों ने सौंपा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया में आई तेजी, ग्राम पंचायतों ने सौंपा प्रस्ताव
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना काल में थमी मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया को अब गति मिलने लगी है। प्रशासन की पहल पर तीन ग्राम पंचायतों ने निर्माण के लिए भूमि की सहमति का प्रस्ताव दे दिया है। प्रशासन अब यह प्रस्ताव शासन को भेेजेगा।
इसी साल फरवरी माह में केंद्र सरकार ने बजट के दौरान कासगंज को एक मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। शासन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर जमीन तलाशने को कहा। प्रशासन ने मेडिकल कालेज के लिए देवरी प्रह्लादपुर के पास जमीन देखी। चिह्नांकन करने के बाद प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया। उसके बाद शासन से दिशा निर्देश मांगे।
प्रशासन का मुख्य फोकस देवरी प्रह्लादपुर की जमीन पर मेडिकल कॉलेज बनाने का है। यहां जो जमीन चिह्नित की गई है वह ग्राम पंचायत देवरी, आनंदीपुर और फरीदनगर की ग्राम सभा की जमीन है। प्रशासन पूर्व में इसका चिह्नांकन कराकर ग्राम पंचायतों को निर्देशित कर प्रस्ताव मांग चुका था। अब पंचायतों ने अपना अपना सहमति प्रस्ताव दे दिया है। एडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने अभिलेख जुटा लिए हैं।
विज्ञापन
आंकड़े की नजर से-
- 15 एकड़ क्षेत्रफल में बनना है मेडिकल कॉलेज।
- 10 किलोमीटर दूरी का अंतर रहेगा मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में।
- जमीन का चिह्नांकन कर शासन को जानकारी पहले ही भेज दी गई। अब ग्राम पंचायतों ने अपना अपना सहमति प्रस्ताव दे दिया है। पत्रावली शासन को भेजी जाएगी। - अजय श्रीवास्तव, एडीएम।