फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mediator will make settlement in family court

Agra News: पारिवारिक न्यायालय में मध्यस्थ कराएंगे समझौता

Wed, 10 Apr 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mediator will make settlement in family court
पारिवारिक न्यायालय में मध्यस्थ कराएंगे समझौता
विज्ञापन

-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सौंपी जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दंपती के विवादों का पारिवारिक न्यायालय में मध्यस्थ समझौता कराएंगे। दंपती के बीच काउंसिलिंग करके मुकदमा शुरू होने से पहले समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा। समझौता नहीं होने पर ही मुकदमे की सुनवाई होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आठ मध्यस्थों को दंपती के बीच समझौता कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।

दीवानी न्यायालय में संचालित पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश तथा अपर प्रधान न्यायाधीश के न्यायालयोंं में दंपती के विवादों की सुनवाई की जाती है। भरण पोषण, विवाह विच्छेद के दायर मुकदमों में दोनों न्यायालयों दंपती का पक्ष सुना जाता है। मुकदमे की सुनवाई से पहले दंपती के विवाद में अब समझौते की पहल संबंधित पारिवारिक न्यायालय में ही होगी। दोनों न्यायालयों में मध्यस्थ दंपती में समझौता कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


दंपती के बीच समझौता कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आठ मध्यस्थों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय में रीता नैयर, वीरपाल सिंह राठौर, विजय कुमार मिश्रा, चंद्रभान सिंह यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय में विनीता सिंह भदौरिया, संजय चौहान, दिनेश यादव, आनंद कुमार सिंह यादव दंपती के बीच चल रहे विवाद में समझौता कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दंपती के विवादों की सुनवाई से पहले समझौते का प्रयास होगा। समझौता मध्यस्थ कराएंगे। दो न्यायालयों में आठ मध्यस्थ नामित किए गए हैं।

अमित सिंह, प्राधिकरण सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed