फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medal-winning swimmers Abhishek Baghel and Amar Awasthi received a grand welcome upon their arrival in Agra. Agra residents were overcome with emotion as they embraced their golden sons and greeted them with garlands.

Agra News: आगरा पहुंचने पर पदक विजेता तैराक अभिषेक बघेल व अमर अवस्थी का भव्य स्वागत, अपने स्वर्णिम बेटों को बाहों में भरकर भावुक हो उठे आगरावासी, फूल-मालाओं से अभिनंदन

Wed, 22 Apr 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Medal-winning swimmers Abhishek Baghel and Amar Awasthi received a grand welcome upon their arrival in Agra. Agra residents were overcome with emotion as they embraced their golden sons and greeted them with garlands.
आगरा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर लौटे तैराक अभिषेक बघेल एवं अमर अवस्थी का आगरा में भव्य और भावुक स्वागत किया गया। वर्ल्ड मास्टर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 की फिन स्विमिंग प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर लौटे इन खिलाड़ियों के सम्मान में उनके निवास सिकंदरपुर, दयालबाग में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति, गर्व और भावनाओं से ओतप्रोत रहा। जैसे ही दोनों खिलाड़ी पहुंचे, स्थानीय लोगों, खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

अतिथियों ने बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिषेक बघेल एवं अमर अवस्थी की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश धनगर, हरि सिंह बघेल, राहुल पालीवाल, उमेश शर्मा, राजेश गुप्ता, मनीष सिंह, अशोक धनगर, निहाल सिंह, पूर्व पार्षद संजय सिंह, विजय सिंह, सीपी सिंह, पुष्पेंद्र, अमित, बादल, आरबी सिंह, मुकेश बघेल, ब्रजेश नारायण सहित कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तैराकी संघ के निर्णायक रामकृष्ण, चांदनी, मोहम्मद यामीन, कुमकुम गुप्ता, विशाल कुमार आदि ने भी बधाई देते हुए उनके निरंतर सफलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed