फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mechanic of the X-ray machine was murdered by his female friend along with her husband

UP: महिला मित्र के इरादे नहीं समझ सका युवक...मिलने बुलाया, दुपट्टे से दबाया गला; फिर भी न मरा तो कुचला सिर

Sat, 07 Sep 2024 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Sep 2024 10:17 AM IST
सार

महिला मित्र ने ही अपने पति के साथ मिलकर एक्सरे मशीन के मैकेनिक की हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में खुलासा कर दिया है। बताया गया है कि महिला ने मिलने के बहाने उसे सूनसान जगह पर बुलाया। वहां पर वारदात को अंजाम दिया गया। 

 

विज्ञापन
mechanic of the X-ray machine was murdered by his female friend along with her husband
ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर में एक्सरे मशीन मैकेनिक जितेंद्र की हत्या 25 हजार रुपये का तगादा करने पर उसकी महिला मित्र रिंकी ने पति राजेश के साथ मिलकर की थी। दंपती के दो भांजे भी घटना में शामिल थे। पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस का कहना है कि मैकेनिक पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह बन गया था। वह एक तरफ उधार में दी अपनी रकम मांग रहा था तो दूसरी तरफ महिला मित्र को अपने पास बुला रहा था। इस पर दोनों ने बहाने से बुलाकर दुपट्टे से गला दबाने के बाद सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन




 

नगला बेरीसाल, मलपुरा निवासी एक्सरे मशीन के मैकेनिक जितेंद्र का शव बृहस्पतिवार सुबह रोहता नहर स्थित एक खेत में पड़ा मिला था। उनके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई थी। परिजन ने घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाया था। पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को शांत किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि जितेंद्र घर से स्कूटर लेकर गया था। इसे उसने सेवला जाट स्थित अपनी ससुराल में खड़ा कर दिया था। यहां से कार लेकर निकल गया था। खेत में शव पड़ा मिला था। घटना के खुलासे के लिए एसीपी सदर डाॅ. सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। इसके बाद उखर्रा, सदर निवासी राजेश और उसकी पत्नी रिंकी को गिरफ्तार किया गया। उनसे मृतक का मोबाइल, आईडी कार्ड, 3 विजिटिंग कार्ड बरामद किए गए।

 
विज्ञापन

25 हजार रुपये उधार लिए थे
एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में पता चला कि जितेंद्र इटाैरा में आरोपी राजेश के पड़ोस में दुकान चलाता था। उसकी पत्नी रिंकी से जितेंद्र की पहचान हो गई। राजेश पर कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए राजेश ने जितेंद्र से 25 हजार रुपये उधार लिए थे। मगर, वापस नहीं कर पा रहा था। जितेंद्र लगातार रुपये वापस के लिए दबाव बना रहा था। रिंकी को भी फोन करने लगा। इस दाैरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इस बात की जानकारी घटना से 3 दिन पहले राजेश को हो गई। उसका रिंकी से झगड़ा हो गया। इस पर वो बहन के घर गुरुग्राम चली गई।
 

भांजे भी कर लिए शामिल
इस पर पति भी पहुंच गया। उसने पत्नी से माफी मांगी। कहा कि जितेंद्र रिश्तेदारों को भी फोन करके रुपये देने का दबाव बना रहा है। रिंकी को लगा कि जितेंद्र एक तरफ उससे नजदीकी बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पति को बदनाम कर रहा है। दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। रिंकी से फोन करके बुधवार को मिलने के लिए बुलाया। जितेंद्र कार से पहुंचा। राजेश ने अपने भांजे राजीव नगर निवासी भोला उर्फ अजय और उखर्रा निवासी अजय को शामिल कर लिया।

 

दुपट्टे से दबाया था गला
अजय आटो चालक हैं। चारों आटो से रोहता नहर के पास पहुंचे। राजेश ने कार खड़ी कर दी। वह नशे में था। चारों ने उसे आटो में बैठा लिया। रिंकी और राजेश ने दुपटटे से जितेंद्र का गला घोंट दिया। मगर, उसकी सांसें चलती रहीं। इस पर उसे खेत में ले गए, जहां उसके सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। इसके बाद रिंकी अपने मायके रायभा, अछनेरा चली गई। पति और भांजे भी फरार हो गए।

 

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग
एसीपी ने बताया कि मृतक जितेंद्र की जेब में पुलिस के लिए लिखा गया प्रार्थना पत्र मिला। इसमें रिंकी का नाम था। परिजन को रिंकी के बारे में जानकारी नहीं थी। पुलिस जितेंद्र की काॅल डिटेल भी निकलवा रही थी। इसके साथ ही उसकी लोकेशन सीसीटीवी फुटेज से पता की। सामने कि वह घटना से पहले शाम को दीवानी आया था। फुटेज मिलने पर पुलिस दीवानी आई। यह एक अधिवक्ता से मिला था।पुलिस उस अधिवक्ता तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि जितेंद्र ने रात में उनके पास काॅल किया था। कह रहा था कि रिंकी मैं आ गया हूं। पुलिस ने पड़ताल की। सामने आया कि पूर्व में जितेंद्र जहां दुकान चलाता था, वहां पर रिंकी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed