{"_id":"68c8d14cbb906aaafd08ec3e","slug":"meat-worker-asif-brutally-beaten-to-death-outside-liquor-shop-in-namaner-2025-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डंडे और सरिया से सिर पर प्रहार...मौत आने तक युवक को बेरहमी से पीटा, इसलिए कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डंडे और सरिया से सिर पर प्रहार...मौत आने तक युवक को बेरहमी से पीटा, इसलिए कर दी हत्या
Tue, 16 Sep 2025 08:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Sep 2025 08:24 AM IST
सार
आगरा में मीट की दुकान पर काम करने वाले युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए परिजनों और लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
थाने पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के रकाबगंज के नामनेर स्थित शराब के ठेके के बाहर मीट की दुकान पर काम करने वाले आसिफ उर्फ बंटी (23) की हत्या कर दी गई। आरोप है कि दुकान के बाहर शराब पी रहे युवकों ने रुपये छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर सरिया और डंडे से सिर पर हमला कर दिया। परिजन घायल को अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। गुस्साए परिजन ने अस्पताल के बाहर हंगामा और थाना का घेराव किया। देर रात पुलिस के समझाने पर माने।
विज्ञापन
ईदगाह कुतलूपुर निवासी लियाकत अली ने पुलिस को बताया कि बेटा बंटी मीट की दुकान पर काम करता था। रात को आठ बजे नामनेर आया था। तभी उसे शराब के ठेके के बाहर राजपुर चुंगी निवासी छोटू उर्फ भोला और फिरोजाबाद निवासी उदित मिल गए। आसिफ से जबरन रुपये छीनने लगे। इसका उसने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों ने आसिफ को पकड़ लिया। उसके सिर पर डंडे और सरिया से प्रहार करने लगे। तब तक पीटते रहे, जब तक वो गिर नहीं गया। भीड़ जुटने पर आरोपी भाग गए। सूचना पर परिजन आ गए। उसे जिला अस्पताल फिर निजी अस्पताल ले गए लेकिन जान नहीं बची।
बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अस्पताल पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। बाद में सभी लोग रकाबगंज थाने पहुंचे। थाने का घेराव कर हंगामा करने लगे। एसीपी सदर हेमंत कुमार ने लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया। पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की कार्रवाई रात तक चलती रही। पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।