फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Measles inflicts severe illness on children, with rashes and high fever

Agra News: बच्चों का खसरे से बुरा हाल, शरीर पर दाने और तेज बुखार

Mon, 16 Feb 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Measles inflicts severe illness on children, with rashes and high fever
आगरा। बच्चे खसरे की चपेट में आ रहे हैं। इसमें तेज बुखार के साथ शरीर पर दाने और चकत्ते हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम बीते दो महीने में करीब 12 हजार बच्चों को टीका भी लगा चुकी है। इससे बचाव के लिए 16 से 27 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर 1.40 लाख बच्चों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा एक से 5 तक के 1.40 लाख बच्चों को खसरा- रुबेला टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 450 टीमें बनाई हैं। ये टीका निजी-सरकारी स्कूलों में लगाया जाएगा। खसरा संक्रामक वायरल रोग है। इसमें बच्चों को तेज बुखार, शरीर पर दाने, निमोनिया और डायरिया की परेशानी होती है। गंभीर स्थिति पर मौत की वजह भी बन सकती है।
विज्ञापन

रुबेला से संक्रमित गर्भवती महिलाओं में संक्रमण होने पर भ्रूण में जन्मजात विकृतियां पनपने का खतरा है। इससे हृदय दोष, देखने-सुनने संबंधी विकार का खतरा अधिक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि सरकारी, निजी स्कूल और मदरसा में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 450 टीमें बना दी हैं। टीकाकरण से खसरा-रुबेला से बचाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खसरा के ये हैं लक्षण:
- तेज बुखार, खांसी, और आंखें लाल होना।
- शरीर पर लाल दाने और चकत्ते हो जाना।
- कान और फेफड़ों में संक्रमण, निमोनिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed