फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mca blue wins, mainpuri challange cup

एमसीए ब्लू ने जीती मैनपुरी चैलेंज कप गल्र्स सीरीज

Fri, 11 Feb 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
mca blue wins, mainpuri challange cup
11एमएनपी-32-स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अतिथिगण - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। राजकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को मैनपुरी चैलेंज कप गर्ल्स सीरीज का फाइनल मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में एमसीए ब्लू की टीम ने जीत दर्ज की। विजेता और उपविजेता टीम को महिला थाना प्रभारी नेे शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से राजकीय नेहरू स्टेडियम में मैनपुरी चैलेंज कप गर्ल्स सीरीज का आयोजन कराया गया था। शुक्रवार को फाइनल मुकाबला एमसीए ब्लू और एमसीए पिंक के मध्य खेला गया। एमसीए पिंक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 22 ओवर में सात विकेट खोकर 98 रन बनाए। टीम की ओर से संजना ने नाबाद सर्वाधिक 30 रन बनाए। जीत के लिए 99 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी एमसीए ब्लू की टीम ने 12.3 ओवर में ही तीन विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

टीम की बल्लेबाज शिखा यादव शानदार नाबाद 58 और लक्ष्मी ने नाबाद 16 रन बनाए। महिला थाना प्रभारी सविता सेंगर ने जीत दर्ज करने वाली टीम को विजेता ट्राफी देकर सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व प्लेयर ऑफ द सीरीज शिखा यादव और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार श्रेयल को दिया गया। टीम के अन्य खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, प्रवीन भंसाली, आलोक गुप्ता, देवेश चतुर्वेदी, प्रबल प्रताप सिंह, मोहित प्रकाश सक्सेना, अमनदीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed