फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MBBS exam copy also changed after BAMS case in agra

DBRAU Agra: बीएएमएस के बाद एमबीबीएस परीक्षा की कॉपी भी बदली गईं, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 28 Sep 2022 05:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Sep 2022 05:15 PM IST
सार

पुलिस की जांच में टूंडला के एफएच मेडिकल कॉलेज की 26 कॉपियों के हस्त लेख बदले हुए मिले हैं। इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
MBBS exam copy also changed after BAMS case in agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कॉपी बदलने का एक और मामला सामने आया है। बीएएमएस के बाद एमबीबीएस परीक्षा की कॉपी भी बदले जाने की आशंका है। छलेसर स्थित एजेंसी के कार्यालय में 26 कॉपियों के हस्तलेख बदले हुए पाए गए हैं। इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


आगरा में बीएएमएस की कॉपियां बदलने का मामला 26 अगस्त को सामने आया था। थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विश्वविद्यालय के ऑटो चालक देवेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। बाद में उसका सहयोगी डॉक्टर अतुल गिरफ्तार किया गया था। वह दिल्ली में एमडी की तैयारी कर रहा था। एजेंसी के कार्यालय में कॉपियों की जांच की गई थी। बीएएमएस की 14 कॉपियों की हस्त लेख बदले हुए पाए गए थे। इस पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

कॉपियों के हस्तलेख में अंतर

बाद में कॉपियां लिखने वाले हाथरस मेडिकल कॉलेज के छात्र और दलाल को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि और भी पाठ्यक्रम की कॉपियों में बदलाव किया जा रहा है। इस पर छलेसर एजेंसी के कार्यालय में कॉपियों की जांच के लिए टीम गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में विश्वविद्यालय के कर्मचारी भी शामिल थे। टूंडला के एफएच मेडिकल कॉलेज की 26 कॉपियों के हस्तलेख में अंतर पाया गया। इससे कॉपियों की बदले जाने की आशंका है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

छात्र नेता को नहीं पकड़ पाई एसटीएफ और पुलिस

कापियां बदलने के मामले में छात्र नेता राहुल पाराशर का नाम सामने आया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ एसटीएफ भी लगाई गई थी। मगर, 26 दिन बाद भी छात्र नेता गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस ने उसके घर पर भी  दबिश दी थी। उसके परिचित और रिश्तेदारों के बारे में भी जानकारी जुटाई थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed