फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mayor sir, garbage is getting raised, neither the cleaners are coming

मेयर साहब, कूड़ा उठ रहा, न सफाईकर्मी आ रहे

Tue, 09 Nov 2021 01:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mayor sir, garbage is getting raised, neither the cleaners are coming
आगरा। सोमवार दोपहर में मेयर को बोलो कार्यक्रम में फिर से लोगों की सबसे बड़ी शिकायत सफाई और स्ट्रीट लाइट की रही, जिसमें लोगों ने कहा कि मेयर साहब न कूड़ा उठ रहा और न सफाई कर्मचारी क्षेत्र में आ रहे। स्मार्ट सिटी सभागार में हुए कार्यक्रम में मेयर नवीन जैन के सामने सफाई, स्ट्रीट लाइट और सीवर समस्या पर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।
विज्ञापन

मेयर को बोलो कार्यक्रम में वार्ड 31 नगला बूढ़ी से मोहन सिंह, वार्ड 63 डिफेंस कॉलोनी से हरपाल, मोहनपुरा से शैलेंद्र, माधव कुंज प्रताप नगर से अनु ओबेराय ने कहा कि क्षेत्र में सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं और कूड़ा नहीं उठाया गया है। इसके अलावा वार्ड 66 रामबाग से सागर वार्ष्णेय, ई ब्लॉक कमला नगर से दीपक और वार्ड 12, नगला मोहन से लक्ष्मी ने जलभराव की समस्या को रखा। मेयर नवीन जैन ने अगले 2 दिन में समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित निगम अधिकारियों को निर्देश दिए। जीवनी मंडी से शुभम ने जीवनी मंडी चौराहा से आस्था सिटी सेंटर की तरफ जाने वाली रोड पर गड्ढे होने की शिकायत की, जिस पर मेयर ने बताया कि दो दिन में यहां सड़क निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता, संजय कटियार, जीएम जलकल आरएस यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed