फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mayawati's rally on May 2, BSP busy in preparations

Agra News: मायावती की रैली 2 मई को, तैयारी में जुटे बसपाई

Tue, 30 Apr 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 30 Apr 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Mayawati's rally on May 2, BSP busy in preparations
मायावती की रैली 2 मई को, तैयारी में जुटे बसपाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। बसपा सुप्रीमो मायावती 2 मई को क्रिश्चियन मैदान में बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगी। रैली के लिए बसपा के पदाधिकारी क्रिश्चियन मैदान में ही मंच और हेलीपैड बनवा रहे हैं। मंगलवार को रैली स्थल पर पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली पूर्व सांसद ने तैयारियों का जायजा लेकर पदाधिकारियों को निर्देश दिए।

लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए मायावती पांच साल बाद मैनपुरी आ रही हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मायावती ने मुलायम सिंह यादव के समर्थन में क्रिश्चियन मैदान में हुई रैली में भाग लिया था। बसपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली को मायावती दस साल बाद संबोधित करेंगी। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में मायावती ने कुरावली में बसपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्या के समर्थन में रैली को संबोधित किया था।
विज्ञापन


दो मई को होने वाली रैली की तैयारियों में बसपा के पदाधिकारी जुट गए हैं। हाईकमान के निर्देश पर बुधवार को मैनपुरी पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव ने पदाधिकारियों के साथ क्रिश्चियन मैदान का निरीक्षण किया। मैदान में बनाए जा रहे हेलीपैड और मंच को देखा। हेलीपैड से मंच की दूरी देखी। कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए बनाए जा रहे पंडाल को देखा। पदाधिकारियों को हिदायत दी कि गर्मी को देखते हुए कार्यकर्ताओं के लिए पानी की व्यवस्था निजी स्तर पर ही करें। कार्यकर्ताओं को पानी की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस भी बरतेगी चौकसी

बड़े क्रिश्चियन मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली होनी है। बसपा कार्यकर्ता बड़े क्रिश्चियन मैदान में एकत्रित होंगे। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी 2 मई को रोड शो है। मुख्यमंत्री का रोड शो छोटे क्रिश्चियन मैदान के सामने से शुरू होगा। भाजपा कार्यकर्ता छोटे क्रिश्चियन मैदान में एकत्रित होंगे। पुलिस ने दोनों मैदानों को जोड़ने वाले रास्ते को बंद करने की योजना बनाई है। एक दूसरे के कार्यक्रम में व्यवधान नहीं हो इसके लिए पुलिस ने रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed