{"_id":"5b6b2d214f1c1bf5498b5c32","slug":"maulvi-arrested-in-kirawali-for-rape-student-in-madrasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे में छात्र से कुकर्म, मौलवी गिरफ्तार, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे में छात्र से कुकर्म, मौलवी गिरफ्तार, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
थाना अछनेरा क्षेत्र के एक कस्बे में संचालित मदरसे में कक्षा सात के 12 वर्षीय छात्र से मदरसे के मौलवी ने कुकर्म किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के एक गांव का 12 वर्षीय किशोर सातवीं क्लास में अछनेरा क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ता है। उसने एक माह पूर्व ही दाखिला लिया था। 15 दिन से मदरसे में रह रहा था। मदरसे में कुल 15 छात्रों का दाखिला है। छात्र का आरोप है कि बिहार के पूर्निया जिले के रहने वाला मौलवी 10 दिन से मदरसे में रात्रि के समय उसके साथ कुकर्म कर रहा था। मौलवी की करतूतों से आजिज आकर छात्र ने इसकी जानकारी घरवालों को दी।
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर पुलिस ने मौलवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्र के पिता ने बताया कि मस्जिद के हाफिज से पांच अगस्त को ही आरोपी की शिकायत की गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि मामले को दबा लिया।
विज्ञापन
वहीं तहरीर मिलने पर प्रभारी थाना अछनेरा ग्रीस चंद्र गौतम सिपाहियों के साथ मदरसे में पहुंचे। उन्होंने हाफिज से मामले में पूछताछ की। इसके बाद हाफिज ने आरोपी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी अब्दुल कलाम को थाने ले आई। पुलिस ने छात्र को मेडिकल के लिए भेजा है।
मौलवी ने पिछले साल भी की थी घिनौनी करतूत
पिछले साल भी ऐसी ही घटना की गई थी। पर, इसे दबा दिया गया था। अब मदरसे के छात्र इस घटना के बारे में बता रहे हैं। पीड़ित छात्र मदरसा छोड़कर जा चुका है। पुलिस का कहना है कि बगैर तहरीर के कैसे कार्रवाई की जा सकती है। मौलवी से इस बारे में पूछताछ की जाएगी। उधर मदरसे के छात्र गुस्से में बताए गए हैं। उनका कहना है कि मौलवी की घिनौनी करतूत से दिल दहल गया है। उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।