फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   matpetika

बंपर मतदान से मुश्किल हुआ जमानत बच पाना

Mon, 13 Feb 2017 12:40 AM IST
बंपर मतदान से मुश्किल हुआ जमानत बच पाना
बंपर मतदान से मुश्किल हुआ जमानत बच पाना Updated Mon, 13 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
matpetika
बंपर मतदान से मुश्किल हुआ जमानत बच पाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ताजनगरी में हुई वोटों की बरसात ने हार-जीत के समीकरण ही नहीं उलझाए हैं, उम्मीदवारों की धड़कनें भी बढ़ा दी हैं। मुकाबले में कमजोर पड़े प्रत्याशियों को टेंशन इस बात की भी सता रही होगी कि जमानत राशि बच पाएगी या नहीं। बात सिर्फ पैसे की नहीं, सम्मान की भी है। जमानत जब्त हो जाने का असर राजनीतिक करियर पर भी पड़ता है।
विज्ञापन

नौ विधानसभा सीटों पर 121 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ है। जमानत राशि बचाने के लिए कुल पड़े वोटों का कम से कम छठवां हिस्सा मिलना जरूरी है। ज्यादातर सीटों पर आमने सामने की टक्कर के चलते ऐसा माना जा रहा है कि वोट का बड़ा हिस्सा भी दो उम्मीदवारों में सिमट गया है।
विज्ञापन

ऐसे में जमानत गंवाने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ सकती है। एत्मादपुर में 47211 वोट चाहिए जमानत बचाने के लिए। निर्दलीय ही नहीं, प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के लिए भी इतने वोट पाना आसान नहीं है। यहां भाजपा और बसपा में एक -एक वोट के लिए मारामारी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे मुकाबले में 15 उम्मीदवार हैं। उत्तर में भी इतने ही प्रत्याशी हैं। देखना है कि जमानत कितने बचा पाते हैं। दक्षिण सीट पर तो 26 प्रत्याशी हैं। 216820 वोट पड़े हैं। जमानत बचाने के लिए 36136 वोट चाहिए। ग्रामीण में 9, फतेहपुर सीकरी में 7, खेरागढ़ में 14, फतेहाबाद में 7, छावनी व बाह में 14-14 प्रत्याशी हैं।

10000
रुपये जमानत राशि है अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की
5000
रुपये जमानत राशि है आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों  की


इससे कम मिले वोट तो जमानत जब्त
एत्मादपुर   -         47211
छावनी     -          42038  
दक्षिण     -           36136 
उत्तर      -           38364
उत्तर ग्रामीण  -        41506
फतेहपुुर सीकरी   -    38113
खेरागढ़           -    33015
फतेहाबाद        -     34861
बाह              -     32048
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed