{"_id":"5a9e60cc4f1c1b4f588bc216","slug":"mathura-wife-of-prime-minister-narendra-modi-pray-in-danghati-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने मथुरा के इस मंदिर में किया दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने मथुरा के इस मंदिर में किया दर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
पीएम की पत्नी जसोदाबेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन ने गोवर्धन पहुंचकर गिरिराजजी के दर्शन किए। दानघाटी मंदिर में दुग्धाभिषेक करते हुए पूजा-अर्चना की। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ रहे।
मंगलवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने गोवर्धन पहुंची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन ने सबसे पहले गिरिराज जी के दर्शन किये। दानघाटी मंदिर में दुग्धाभिषेक किया।
यहां विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। यहां उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में वह तीसरी बार आयीं हैं।

दानघाटी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन इस बार साक्षात् गिरिराज की पूजा करने का अवसर मिला है। ये उनके लिए सौभाग्य की बात है। तदोपरांत वह भाजपा नेता महादेव शर्मा के घर पहुंचीं। यहां परिवार के साथ काफी समय भी व्यतीत किया।
दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन को मथुरा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके लिए वह मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थली मथुरा पहुंची थी।
वह मथुरा पहुंचने के बाद सीधे गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके दानधाटी मंदिर में पूजा करने के बाद वह भाजपा नेता महादेव शर्मा के घर गईं।
यहां पहले से मौजूदा भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम की पत्नी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए चली गईं।