फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Where is Shri Ram-Ram-Ram with a love-filled heart?

मथुरा: प्रेम मुदित मन से कहौं श्रीराम-राम-राम ...

Thu, 07 Oct 2021 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Where is Shri Ram-Ram-Ram with a love-filled heart?
वृंदावन (मथुरा)। जिला प्रशासन, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एवं अयोध्या शोध संस्थान द्वारा ‘जन जन के राम’ अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव के दसवें संस्करण कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रसिद्ध भजन गायक जेएसआर मधुकर ने ‘प्रेम मुदित मन से कहौं श्रीराम-राम-राम’, ‘कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े’ एवं ‘श्रीराधा ब्रज की कहानी हो गई’ भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

वाराणसी के कलाकार विशाल कृष्णा, सरस्वती शर्मा एवं साथी कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से राम और शिव की स्तुति प्रदर्शित की। तत्पश्चात ब्रज के प्रसिद्ध भजन गायक चित्र-विचित्र ने ‘करूणामयी, कृपामयी, दयामयी राधे..., मुझे रास आ गया तेरे दर पर सर झुकाना’ एवं ‘मेरी विनती यही है राधारानी कृपा बरसाये रखना’ भजन गाकर समा बांध दिया। डॉ. सृष्टि माथुर ने सूरदास की रचना ‘हौं प्रसिद्ध पातकी’ एवं ‘भज मन राम चरण सुखदाई’ प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

डॉ. देवकीनंदन शर्मा एवं साथियों द्वारा राम लीला के अंतर्गत धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित रामचरितमानस गायन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। रामचरितमानस गायन में कुमारी वैष्णवी गौड़ एवं रामचरितमानस प्रश्नोत्तरी में कुमारी सुरभि शर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। ललित कला अकादमी ने भी प्रस्तुति दी। अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉ. लवकुश द्विवेदी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed