फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Vrindavan drains polluting Ganga water in Yamuna

मथुरा: यमुना में गंगाजल को भी दूषित कर रहे वृंदावन के नाले

Sun, 06 Jun 2021 08:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Vrindavan drains polluting Ganga water in Yamuna
वृंदावन स्थित शृंगार बट के पास शहर का गंदे नालों का पानी यमुना में जाता हुआ। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी कहे जाने वाली यमुना की दुर्दशा उनकी लीला स्थली वृंदावन में बहुत हो रही है। यहां कोसी ड्रेन के साथ स्थानीय स्तर पर अनेक नाले सीधे यमुना में गिर रहे हैं। यहां तक कि नमामि गंगे के तहत किया जा रहा नालों के पानी को रोकने का प्रयास भी कारगर साबित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

वृंदावन श्रीराधाकृष्ण की लीला स्थली है। यहां भगवान की लीलाओं के साक्षी वन-उपवन के साथ यमुना महारानी ही हैं। वन उपवन निरंतर समाप्त होने की ओर अग्रसर है। ऐसी ही स्थिति यमुना की हो चली है। गंदे नाले सीधे यमुना में गिर रहे हैं। इन नालों को रोकने के प्रयास का दावा तो बड़े स्तर पर किया जाता है, लेकिन स्थिति बहुत विकराल है। कोसी ड्रेन से सैकड़ों क्यूसेक गंदा पानी यमुना में मिलता है।
विज्ञापन

वृंदावन के अनेक नालों की भी यही स्थिति है, जो यमुना में मिल रहे गंगा जल को भी दूषित कर देते हैं। श्रंगार वट पर बड़ा नाला यमुना में सीधे समाहित हो रहा है। यह बड़ा नाला लंबे समय से यमुना को प्रदूषित कर रहा है, लेकिन इसकी ओर नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों की नजर नहीं है। नगर निगम द्वारा यमुना जल के शुद्धिकरण के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। स्थितियां बहुत विकराल हैं। तीर्थ पुरोहित बाबू लाल शर्मा बताते हैं कि कई बार इस स्थिति को लेकर धरना प्रदर्शन हुआ है, लेकिन अधिकारियों पर कोई असर नहीं है। अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी का कहना है कि नमामि गंगे के तहत काम हो रहा है। इसके परिणाम भी जल्द दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed