फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Veterinary University Today Pre-Veterinary Test 2022

Veterinary University: पांच शहरों में प्री-वेटरनेरी टेस्ट आज, सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे होगी परीक्षा

Sun, 28 Aug 2022 12:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 12:12 AM IST
सार

स्नातक डिग्री प्रोग्राम बीवीएससी एंड एएच में एडमिशन के लिए रविवार को वेटरनेरी यूनिवर्सिटी द्वारा प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बरेली और मथुरा में प्रवेश परीक्षा आयोजित होने जा रही है। 

विज्ञापन
Mathura Veterinary University Today Pre-Veterinary Test 2022
वेटरनेरी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेटरनेरी यूनिवर्सिटी मथुरा की पीवीटी 2022 (प्री वेटरनेरी टेस्ट) का आयोजन रविवार को प्रदेश के पांच शहरों में होगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी की आठ टीमें संबंधित शहरों के लिए रवाना हो गईं। 

विज्ञापन


स्नातक डिग्री प्रोग्राम बीवीएससी एंड एएच में एडमिशन के लिए रविवार को वेटरनेरी यूनिवर्सिटी द्वारा प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बरेली और मथुरा में प्रवेश परीक्षा आयोजित होने जा रही है। इन शहरों में यूनिवर्सिटी ने आठ परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जहां प्रात: 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन


 इस बार पीवीटी के लिए 2939 छात्र पंजीकृत हुए हैं। मथुरा में बीएसए इंजीनियरिंग कालेज और दिल्ली पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ए मदान ने बताया कि यूनिवर्सिटी की सभी आठ टीम परीक्षा के लिए संबंधित शहरों के लिए रवाना हो चुकी हैं। पिछले वर्षों से इस बार कम संख्या में छात्र पीवीटी में शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए 550 छात्र

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की कंपार्टमेंट/इम्प्रुवमेंट परीक्षा आयोजित की गई। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत हाईस्कूल के 613 छात्रों में से 550 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 63 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट इम्प्रुवमेंट परीक्षा में पंजीकृत 93 छात्रों में से 9 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान पुलिस बल की तैनाती रही। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्वक आयोजित हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed