फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Today will be the Radhashtami festival in the pilgrimage city of Vrindavan

मथुरा: तीर्थ नगरी वृंदावन में आज मनेगा राधाष्टमी महोत्सव

Mon, 13 Sep 2021 07:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Today will be the Radhashtami festival in the pilgrimage city of Vrindavan
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थनगरी वृंदावन में मंगलवार को राधाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शाम को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

वृंदावनवासी अपनी ईष्ट राधारानी के जन्मोत्सव को लेकर खासे उत्साहित हैं। घर-घर में महिलाएं पकवानों बादाम, पिस्ता, मखाने, गोला, मूंगफली, मिंगी इत्यादि मेवाओं के पाग, पंजीरी आदि बनाने में जुटी हैं। मंगलवार सुबह 5 बजे निधिवनराज में अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 8 बजे शृंगार आरती के दर्शन होंगे। निधिवनराज के सेवायत रोहित कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में सुबह बधाई गायन के साथ भजन संध्या का आयोजन होगा।
सूफी गायक एसआर मधुकर अपनी वाणी से पद और भजनों का गायन कर स्वामी हरिदासजी को भावांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ शाम को ठाकुर बांकेबिहारीजी महाराज संगीत सम्राट स्वामी हरिदासजी को बधाई लेकर आएंगे। राधा दामोदर मंदिर में प्रात: श्रीराधारानी का महाभिषेक किया जाएगा। राधारानी के श्रीविग्रह को मंदिर के सिंहासन पर विराजमान कर पंचामृत से अभिषेक कराया जाएगा। ठा. राधावल्लभ मंदिर में प्रात:काल लगभग 5 बजे से समाज गायन एवं प्रात: 9 बजे जन्म के दर्शन होंगे। इसके बाद ब्रजवासियों का दधिकांधा तथा गोस्वामियों का दधिकांधा महोत्सव होगा। शाम को बड़ी सरकार से शोभायात्रा (चाव) का आयोजन होगा। सेवाकुंज मंदिर में प्रात:6.30 बजे मंगला आरती के बाद विशेष दर्शन होंगे। इस्कॉन मंदिर में विविध धार्मिक आयोजन होंगे।
विज्ञापन

इधर, श्रीबांके बिहारी के प्राकट्यकर्ता स्वामी श्रीहरिदास संप्रदाय के आचार्यों की तपोस्थली टटिया स्थान पर स्वामी जी के जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। यहां प्रात:काल से ही धार्मिक अनुष्ठान होंगे और मेला लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed