Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Mathura: Thakur Chain Bihari's devotees were delighted to see Chunri Manorath in Yamuna
{"_id":"604f76278ebc3e591c368be1","slug":"mathura-thakur-chain-bihari-s-devotees-were-delighted-to-see-chunri-manorath-in-yamuna-vrindavan-news-agr484716092","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना में चुनरी मनोरथ देख आनंदित हुए ठाकुर चैन बिहारी के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना में चुनरी मनोरथ देख आनंदित हुए ठाकुर चैन बिहारी के भक्त
मथुरा। देवरहा बाबा घाट पर यमुना महारानी का आयोजित किया गया चुनरी मनोरथ।
- फोटो : VRINDAVAN
Link Copied
वृंदावन (मथुरा)। कुंभ क्षेत्र में मां यमुना के लिए ठाकुर चैन बिहारी के भक्तों ने सोमवार को चुनरी मनोरथ का आयोजन किया। यमुना मैया को 108 साड़ी पहनाई गईं। इस मनोरथ के दौरान देवरहा बाबा घाट से आश्रम तक यमुना की आभा देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
वृंदावन कुंभ में घमंडदेवाचार्यपीठ का खालसा लगाया गया है। सोमवार को खालसा के संत रूप किशोर दास महाराज के सानिध्य में महंत वेणुगोपाल द्वारा यमुना में चुनरी मनोरथ का आयोजन किया गया। कुंभ शिविर से देवरहा बाबा घाट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रथ पर सवार होकर ठाकुर चैनबिहारी यमुना के तट तक पहुंचे। यहां अनेक नावों के माध्यम से चैनबिहारी के भक्तों ने मां यमुना को 108 साड़ी पहनाई। देवरहा बाबा घाट से देवरहा बाबा आश्रम तक नावों के सहारे भक्तों द्वारा किए गए चुनरी मनोरथ के दौरान यमुना की आभा देखते ही बन रही थी। 108 साड़ियों के घेरे की खूबसूरती भी भक्तों को आनंदित कर रही थी। इस मौके पर आचार्य अंबिका व्यास, लाडिलीदास, विकास मिश्रा आदि सहयोगी के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।