{"_id":"608962f08ebc3e246b0d86e7","slug":"mathura-sreeradharaman-temple-doors-not-open-for-devotees-vrindavan-news-agr490127154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: भक्तों के लिए नहीं खुले श्रीराधारमण मंदिर के पट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: भक्तों के लिए नहीं खुले श्रीराधारमण मंदिर के पट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। कोविड संक्रमण की महामारी के बीच अब श्रीराधारमण मंदिर के पट भी आम भक्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं। बुधवार को आम भक्तों को ठाकुरजी के दर्शन नहीं हो सके। हालांकि वृंदावन में गोविंद देव मंदिर, मदन मोहन मंदिर और श्रीरंगनाथ मंदिर के पट पहले से ही बंद हैं।
राधारमण मंदिर के पट आम भक्तों के लिए बंद करने का आदेश प्रबंधन ने मंगलवार को ही जारी कर दिया था। बुधवार को कुछ भक्त दर्शन को पहुंचे तो पट
बंद मिले। मंदिर के दर्शन 9 मई तक के लिए बंद किए गए हैं। इसके अलावा अखिल भारतीय सर्वेक्षण की देखरेख में श्रीगोविंद देव मंदिर और श्रीमदन मोहन मंदिर, प्राचीन राधावल्लभ मंदिर को पहले ही बंद किया जा चुका है। इसके अलावा दक्षिण शैली के विशाल प्राचीन मंदिर श्रीरंगनाथ में भी भक्तों को दर्शन नहीं कराए जा रहे हैं। इसे भी पिछले कई दिनों से आम भक्तों के लिए बंद किया जा चुका है।
बिहारीजी में पहुंच रहे बहुत कम भक्त
कोरोना संक्रमण के बीच बहुत कम संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए वृंदावन पहुंच रहे हैं। यहां तक कि नियमित दर्शनार्थियों की मौजूदगी ही नजर आती है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में स्थानीय लोग ही दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। बाहरी लोगों की मौजूदगी दिखाई नहीं दे रही है।