फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Soubhari forest will be ready in 130 hectares on the banks of Yamuna

मथुरा: प्रदेश का सबसे बड़ा पार्क बनाने की योजना, यमुना किनारे 130 हेक्टेयर में तैयार होगा सौभरि वन

Fri, 30 Jul 2021 11:14 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 30 Jul 2021 11:14 AM IST
सार

सौभरि वन को लेकर कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम नवनीत चहल और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप के नेतृत्व में आयोजित बैठक में विकास प्राधिकरण और वन विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। लंबे विचार-विमर्श के बाद कई बिंदुओं पर सहमति बनी। इसमें 130 हेक्टेयर भूमि पर वन विभाग द्वारा कृष्णकालीन प्रजातियों से जुड़े लगभग 76875 पौधों का रोपण करने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
Mathura: Soubhari forest will be ready in 130 hectares on the banks of Yamuna
garden demo picture - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन (मथुरा)। भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन में यमुना किनारे कुंभ क्षेत्र पर पौधरोपण के बाद अब उत्तरप्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ग्राम सुनरख के निकट 130 हेक्टेयर क्षेत्र में सौभरि वन स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। इस परियोजना पर जिला प्रशासन, वन विभाग और विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर अंजाम देगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सौभरि वन को लेकर कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम नवनीत चहल और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप के नेतृत्व में आयोजित बैठक में विकास प्राधिकरण और वन विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। लंबे विचार-विमर्श के बाद कई बिंदुओं पर सहमति बनी। इसमें 130 हेक्टेयर भूमि पर वन विभाग द्वारा कृष्णकालीन प्रजातियों से जुड़े लगभग 76875 पौधों का रोपण करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

चयनित स्थल को कांटेदार तारबाड़ एवं 4 वाच टावरों की स्थापना की जाएगी। यहां पौधालय की स्थापना, मियांबाकी पौधरोपण, जल एवं मृदा संरक्षण, जल निकाय एवं जल निकासी वाहिकाओं का निर्माण, लैंड स्केपिंग का कार्य द्वितीय चरण में होगा। चयनित स्थल को अतिक्रमण से मुक्त कराने का कार्य जिला प्रशासन के सहयोग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क के रूप में प्रदेश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र होगा
सौभरि वन के विकास का प्लान दो साल पहले बनाया गया था, लेकिन बजट अभाव में यह क्रियान्वित न हो सका। यह अब तक का प्रदेश में सबसे बड़ा वन होगा। सौभरि वन (नगर वन) परियोजना से ईको रेस्टोरेशन, वन्य जीव प्राकृतवास और स्थानीय पर्यावरण स्थल का विकास होगा। भविष्य में यह बंदरों के प्राकृतवास के लिए उपयोगी बनेगा।

इसके एक ओर कोसी ड्रेन और दूसरी ओर यमुना नदी है। बीच का यह स्थल भगवान श्रीकृष्ण की कालीयदेह दमन लीला और सौभरि ऋषि की तपोस्थली है। इस कारण चयनित क्षेत्र पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्राम सुनरख में सौभरि ऋषि का आश्रम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed