फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Shani Amavasya: Devotees throng to Kokilavan

मथुरा: शनि अमावस्या: कोकिलावन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sat, 13 Mar 2021 07:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Shani Amavasya: Devotees throng to Kokilavan
मथुरा। कोकिलावन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। कोरोना संक्रमण के बाद मंदिर खुलने पर पड़ी पहली शनि अमावस्या पर शनिधाम कोकिलावन में शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सूरज कुंड में स्नान कर शनिदेव के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। पूरे दिन परिक्रमा मार्ग एवं मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन

कोकिलावन धाम में सुबह से ही शनि भक्तों का तांता लगा रहा। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए भक्तों ने यहां पहुंचकर कोकिलावन की तीन कोसीय परिक्रमा की, जिसके बाद भक्तों ने मंदिर प्रांगण में स्थित सूरज कुंड में स्नान किया। इसके बाद उन्होंने लंबी कतारों में लग शनिदेव के गुरु बरखंडी महाराज का जलाभिषेक किया और विशेष पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शनि देव मंदिर पहुंच शनिदेव के विग्रह पर सरसों का तेल, काले उड़द, काले तिल आदि सामग्री अर्पित किए। पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में यहां आए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भंडारों का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों शनि भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिदेव मंदिर के महंत प्रेम दास महाराज ने बताया कि शनि अमावस्या पर शनिदेव की परिक्रमा कर दर्शन और पूजा-अर्चना करने पर अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed