{"_id":"60c6050a8ebc3ec5ac025e9b","slug":"mathura-saints-angry-over-increase-in-cow-slaughter-in-vrindavan-region-vrindavan-news-agr495592876","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: वृंदावन क्षेत्र में गोतस्करी बढ़ने पर संत नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: वृंदावन क्षेत्र में गोतस्करी बढ़ने पर संत नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। कालीदह स्थित अखंड दया धाम में रविवार को धर्म रक्षा संघ की बैठक आयोजित की गई। गोतस्करों की अचानक बढ़ती गतिविधियां और वृंदावन गोरक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष को पाकिस्तान से फोन पर धमकी मिलने से उत्पन्न स्थिति पर विचार किया गया।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि वृंदावन में विगत कुछ समय से गायों की तस्करी और गोकशी की घटनाओं में बहुत तेजी आ गई है। वृंदावन गो रक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष को पाकिस्तान से बार-बार फोन पर धमकी दी जा रही है, जबकि पिछले दिनों समिति के गोरक्षकों ने कई बार अवैध रूप से गोकशी के लिए जाते गोवंश को पकड़ा है।
महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि गोरक्षक अपनी जान की बाजी लगाकर गायों की रक्षा करते हैं ऐसे में सरकार को भी इनकी रक्षा के लिए खास इंतजाम करने चाहिए। संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश ने कहा के विगत कई वर्षों से गायों की रक्षा के लिए समिति काम कर रही है, कई बार गोरक्षकों पर जानलेवा हमले हुए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति ने कहा कि सरकार को गोरक्षकों की समुचित सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। समिति के अध्यक्ष विकास पंडित ने कहा कि मुझे धमकी भरे फोन किए जा रहे हैं। जान से मारने की धमकी दी जा रही है। रविकांत गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मनीष सिंह, भगवान दास चौधरी, गोपेश गोस्वामी भुवनेश शर्मा, विष्णु शर्मा आदि उपस्थित थे।