{"_id":"5e85c8508ebc3e774e1127db","slug":"mathura-refinery-increased-lpg-production-in-lockdwon","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बढ़ी सिलिंडर की मांग, मथुरा रिफाइनरी ने बढ़ाया एलपीजी का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में बढ़ी सिलिंडर की मांग, मथुरा रिफाइनरी ने बढ़ाया एलपीजी का उत्पादन
Thu, 02 Apr 2020 04:41 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 Apr 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
सिलिंडर
लॉकडाउन में एलपीजी सिलिंडर की बढ़ती मांग को देखते हुए इंडियन ऑयल की मथुरा रिफाइनरी ने एलपीजी का उत्पादन बढ़ा दिया है। पेट्रोल और डीजल का भी रिफाइनरी में पर्याप्त भंडार है।
यह जानकारी देते हुए रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि रिफाइनरी के अधिकारी व कर्मचारी कोरोना वायरस के इस संकट में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
रिफाइनरी में 24 घंटे कार्य चल रहा है। लॉकडाउन के बाद लोग घरों में ही हैं। इस कारण पेट्रोल और डीजल की खपत में कमी आई है, लेकिन घरेलू सिलिंडर की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
जिसके चलते मथुरा रिफाइनरी ने एलपीजी का उत्पादन बढ़ा दिया गया है। रिफाइनरी इस समय बीएस 6 पेट्रोल और डीजल बना रही है, जिसका पर्याप्त भंडार है।
कार्यकारी निदेशक ने बताया कि रिफाइनरी में अधिकारी, कर्मचारी तथा संविदा कर्मियों की सेहत का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कोरोना को देखते हुए पूरी एहतियात बरती जा रही है।