फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Rain caused waterlogging, rivulets flooded the streets

मथुरा: बारिश से जगह-जगह जलभराव, नाले उफनकर सड़कों पर आए

Wed, 19 May 2021 07:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Rain caused waterlogging, rivulets flooded the streets
कोसीकलां (मथुरा)। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से नगर में जगह-जगह पर जलभराव हो गया। नाले उफनकर सड़कों पर आ गए। बारिश होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। खेतों में भी पानी जमा हो जाने से फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन

मंगलवार से लगातार हो रही बारिश से लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली। बारिश ने मौसम को एकदम सुहावना कर दिया। बारिश से नगर में जहां-तहां जलभराव के हालात हो गए। मुख्य बाजारों में जलभराव हो गया। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। बारिश से नाले उफनकर सड़कों पर आ गए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय बठैनियां, महामंत्री ललित अग्रवाल एडवोकेट का कहना था कि इस बार नगर पालिका प्रशासन ने नाले की सफाई नहीं कराई, बारिश का मौसम नजदीक है। नाला सफाई के नाम पर लाखों रुपये का गोलमाल किया जा रहा है। उन्होंने सीएम को शिकायत भेजकर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बारिश से विद्युत व्यवस्था फेल
बारिश से नगर की बिजली व्यवस्था 10 घंटे तक भंग रही। बिजली कर्मचारी लगातार क्षेत्र में तारों को जोड़ने और फॉल्ट को खोजने में लगे रहे। कर्मचारी बिजली व्यवस्था को बहाल करने में लगे रहे, मगर जगह-जगह फॉल्ट होने के कारण शाम तक बिजली आपूर्ति सही हो पाई। रत्नागर सरोवर के किनारे ट्रांसफार्मर का केवल बक्सा और लीड जलकर गई, जिससे कई मोहल्लों की आपूर्ति भंग हो गई। गोपाल बाग पर तार टूट जाने, इंस़ुलेटर खराब होने से आपूर्ति गायब रही। इसके अलावा सभी फीडर बंद रहे, जो कि सुबह छह बजे से शाम तीन बजे तक आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदे पानी के छींटे पड़ने पर कार चालक को पीटा
बारिश के कारण नगर की सड़कों से पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है। बुधवार की सुबह एक कार सवार परिवार के साथ भगवती रोड से निकल रहा था, इसी बीच सड़क पर पैदल जा रहे कुछ युवकों के कपड़ों पर सड़क पर भरे पानी के छींटे पड़ गए। इसी दौरान गुस्साए युवकों ने कार चालक को रोक लिया और कार में बैठे दो युवकों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान कार में बैठी महिलाओं ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed