फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Police Raid On Hookan Bar 14 Arrested Crime News

मथुराः पुलिस ने पकड़ा अवैध हुक्का बार, नशे की सामग्री बरामद, फ्लेवर से तय होते थे दाम

Thu, 10 Sep 2020 09:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 10 Sep 2020 09:46 AM IST
सार

हुक्का बार में बुधवार को जब पुलिस ने कार्रवाई की तो वहां नशे का पूरा इंतजाम मिला। पुलिस ने वहां से कई हुक्का, शराब की बोतलें, खाली गिलास तथा खाने-पीने का काफी सामान बरामद किया है। 

विज्ञापन
Mathura Police Raid On Hookan Bar 14 Arrested Crime News
hookah bar - फोटो : hookah bar

विस्तार

दिल्ली हाईवे के किनारे बिना लाइसेंस के हुक्का बार चल रहा था। लोगों की शिकायत पर मंगलवार रात 12 बजे कृष्णा नगर चौकी पुलिस ने छापा मारा तो वहां मौजूद करीब 30 युवक भागने लगे। 14 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें मुचलका भरकर रिहा कर दिया गया। युवकों की उम्र 18 से 25 वर्ष है। 
विज्ञापन


विगत दिनों हाईकोर्ट ने हुक्का बार पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी शहर में कुछ स्थानों पर हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। हाईवे किनारे मंडी के निकट शहर कोतवाली की चौकी कृष्णानगर क्षेत्र में ब्लू नाइट स्टार हुक्का बार चल रहा था।
विज्ञापन


स्थानीय लोग इससे परेशान थे तो पुलिस को शिकायत की गई। रात को 12 बजे कृष्णा नगर चौकी इंचार्ज त्रिपुरेश मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद युवक भागने लगे। पुलिस ने 14 युवकों को पकड़ लिया। पुुलिस सभी को कोतवाली ले आई। सीओ सिटी वरुण ने बताया कि सभी को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां मुचलका भरकर सभी को रिहा कर दिया गया। इस संबंध में हुक्का बार को संचालित करने वाले गोविंद सैनी निवासी किशोरीपुरा बिरला मंदिर के खिलाफ कृष्णा नगर चौकी इंचार्ज त्रिपुरेश कौशिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह बार बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय से चल रहा था हुक्का बार
दिल्ली हाईवे के किनारे हुक्का बार काफी समय से चल रहा था। ऐसा स्थानीय लोगों का कहना है। रोजाना यहां युवक बार के अंदर और बाहर खड़े होकर नशे में हंगामा करते थे।

जिसकी जानकारी शहर कोतवाली और कृष्णा नगर चौकी पुलिस को दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का यहां तक कहना है कि दिन में कई बार पुलिस भी गश्त करती थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीओ वरुण कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। 

कई युवकों को छोड़ने की चर्चा
मथुरा। हाईवे किनारे हुक्का बार में जब पुलिस ने छापा मारा तो वहां करीब 30 युवक मौजूद थे। चर्चा है कि 11 युवक वहां से भाग निकले थे, जबकि 19 युवकों को पुलिस ने पकड़ा था। इसकी जानकारी जब उनके परिजनों को हुई तो कोतवाली पुलिस के पास फोन घनघनाने लगे। बताया जाता है कि पांच युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया। ये युवक शहर के रसूखदार परिवारों के बताए जाते हैं। 

नशे का पूरा इंतजाम 
मथुरा। हुक्का बार में बुधवार को जब पुलिस ने छापा मारा तो वहां नशे का पूरा इंतजाम मिला। पुलिस ने वहां से कई हुक्का, शराब की बोतलें, खाली गिलास तथा खाने-पीने का काफी सामान बरामद किया है। 

फ्लेवर के आधार पर होते थे रेट तय
जैसी खुशबू वैसा रेट, हुक्के के नशे का जैसा रंग होता था वैसा ही हुक्का बार संचालक युवकों से रकम वसूल करता था। एक दफा के नशे के हुक्का संचालक करीब 70-80 रुपये से 500 रुपये तक वसूल करता था।

हुक्का बार में पकड़े गए युवक 
अभिषेक शर्मा लक्ष्मीनगर यमुनापार, शिवम शर्मा टीचर्स कॉलोनी, हर्ष पाठक शक्ति नगर महोली रोड, सुरेंद्र सिंह यमुना विहार कॉलोनी, कुनाल शांति नगर महोली रोड, सुमित तिवारी शांति नगर महोली रोड, अमित शांति नगर महोली रोड, शिवा चौधरी टीचर्स कॉलोनी, राजेंद्र शर्मा शांति नगर, विक्की चौधरी शांति नगर, प्रदीप शांति नगर, उज्ज्वल सिंह ऋषि नगर, निखिल महोली रोड, अक्षित वर्मा शांति नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed