फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Police is searching for this person anyone giving information will get a reward of Rs 15 thousand

UP: मथुरा पुलिस को इस शख्स की तलाश, सूचना देने वाले को मिलेगा 15 हजार रुपये का इनाम

Mon, 22 Apr 2024 09:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 09:35 PM IST
सार

मथुरा पुलिस ने धोखाधड़ी कर जमीन पर कब्जा करने के आरोपी व्यक्ति पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी फरार चल रहा है। उसके खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज है।
 

विज्ञापन
Mathura Police is searching for this person anyone giving information will get a reward of Rs 15 thousand
मथुरा पुलिस को इस शख्स की तलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा शहर के गोवर्धन रोड स्थित एक जमीन के फर्जी अभिलेख बनाकर कब्जा करने संबंधी धोखाधड़ी के आरोपी पर एसएसपी स्तर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी फरार चल रहा है। उसके खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि 9 सितंबर 2023 को रविंद्र गुप्ता एडवोकेट वसुंधरा एंक्लेव की तहरीर पर गोवर्धन चौराहा स्थित एक बेशकीमती जमीन का फर्जी बैनामा किए जाने के संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था। सचिन सारंग पुत्र रामप्रसाद निवासी महोली गांव, हाईवे सहित छह अन्य व छह से सात अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। सचिन सारंग काफी समय से फरार है।
विज्ञापन


उसकी तलाशी के क्रम में कुर्की वारंट अदालत से जारी कराते हुए घर पर चस्पा कराया गया था। इसके बाद भी वह पुलिस या कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुआ है। अब एसएसपी स्तर से आरोपी सचिन सारंग के खिलाफ 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed