{"_id":"60b9b725109673542e3eea3d","slug":"mathura-police-encounter-with-cow-samugglers-one-died-three-arrests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बड़ी वारदात: गोतस्करों और ग्रामीणों में भिड़ंत, एक गोतस्कर की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बड़ी वारदात: गोतस्करों और ग्रामीणों में भिड़ंत, एक गोतस्कर की मौत, छह घायल
Sat, 05 Jun 2021 12:37 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:37 AM IST
सार
गांव तुमौला से गोवंश ले जा रहे गोतस्करों को ग्रामीणों की भीड़ ने घेर लिया। चार गोतस्करों ने भीड़ पर फायरिंग कर दी। इसके बाद एक तस्कर की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल गोतस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा जिले के थाना कोसीकलां क्षेत्र में शुक्रवार को गोतस्करों और ग्रामीणों की भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों के पीछा करने पर गोतस्करों ने फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में एक गोतस्कर की मौत हो गई और छह घायल हो गए। इनमें एक को गोली लगी तो चार गोतस्करों को ग्रामीणों की भीड़ ने पीट-पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने एक वाहन बरामद करते हुए छह गोवंशों को आजनौंख गोशाला भेजा है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह चार बजे कुछ गोतस्कर टाटा-407 में छह गोवंश लादकर बुलंदशहर से मेवात जा रहे थे। कोसीकलां के गांव तुमौला के पास ग्रामीणों से गोतस्करों की भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तस्कर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा किया तो इस पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने भी जवाबी फायरिंग की। गांव तूमौला में ग्रामीणों और गोतस्करों ने जमकर गोलीबारी की।
विज्ञापन
ग्रामीणों की गोली से एक तस्कर की मौत
गोलीबारी में शेरा (50) पुत्र हजारी निवासी रोहंदा, अरनिया (बुलंदशहर) की पेट में गोली लगने से मौत हो गई, जबकि अनीस, रहमान, शहजाद निवासी अरनिया, बुलंदशहर, कदीम निवासी खतोड़ी बाड़ा, सिकंदराबाद बुलंदशहर, सोनू और टीटू निवासी अरनिया, बुलंदशहर गोली लगने और मारपीट में घायल हुए। भागे हुए चुन्नी निवासी अरनिया, बुलंदशहर और अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर एसपी देहात श्रीशचंद, सीओ जितेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर अपराध एसके तोमर समेत पुलिस बल पहुंच गया। गोतस्कर के शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस कस्टडी में घायल तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने टाटा 407 वाहन और छह गोवंश बरामद किए हैं।
एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मृतक गोतस्कर के बेटे टीटू की तहरीर पर अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि गोरक्षक दल के बाबा चंद्रशेखर की तहरीर पर रहमान, शहजाद और अनीस समेत छह-सात अज्ञातों के खिलाफ गोवध अधिनियम और जानलेवा हमले का मुकदमा थाना कोसीकलां में दर्ज कराया गया है।
ये भी पढ़ें-
नकली का कारोबार: शहर से देहात तक पहुंचा 'गोरखधंधा', नकली मोबिल ऑयल फैक्टरी पकड़ी, 12 गिरफ्तार
एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मृतक गोतस्कर के बेटे टीटू की तहरीर पर अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि गोरक्षक दल के बाबा चंद्रशेखर की तहरीर पर रहमान, शहजाद और अनीस समेत छह-सात अज्ञातों के खिलाफ गोवध अधिनियम और जानलेवा हमले का मुकदमा थाना कोसीकलां में दर्ज कराया गया है।
ये भी पढ़ें-
नकली का कारोबार: शहर से देहात तक पहुंचा 'गोरखधंधा', नकली मोबिल ऑयल फैक्टरी पकड़ी, 12 गिरफ्तार