{"_id":"611fee218ebc3e79a27a7146","slug":"mathura-police-did-not-get-any-clue-of-the-robbers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में 1.05 करोड़ की लूट का मामला: पांच दिन बाद भी लुटेरे पकड़ से दूर, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में 1.05 करोड़ की लूट का मामला: पांच दिन बाद भी लुटेरे पकड़ से दूर, तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 21 Aug 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:04 AM IST
सार
मथुरा में 1.05 करोड़ रुपये की लूट करने वाले बदमाशों का सुराग पांच दिन बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में 1.05 करोड़ रुपये की लूट करने वाले लुटेरे पांच दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। सीसीटीवी फुटेज से जो तथ्य सामने आए हैं, उससे साफ है कि लुटेरे वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर चार थाने और करीब 14 बैरियर पार कर बाजना तक पहुंच थे।
विज्ञापन
बाजना के बाद लुटेरे कहां गए, यह अभी तक पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। अगर घटना के बाद तुरंत पूरे जिले की सीमा सील के साथ सघन चेकिंग हो जाती तो अपराधी पकड़े जा सकते थे। लेकिन पांच दिन बीत चुके हैं। 10 टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी हैं, फिर भी पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन
बीते 16 अगस्त को चौकी बाग बहादुर से 50 मीटर दूर दिनदहाड़े बुलियन कारोबारी अंकित बंसल से 1.05 करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देकर लुटेरों ने सनसनी फैला दी थी। लूट की वारदात के बाद रेंज स्कीम लागू की गई थी।
विज्ञापन
लुटेरों ने 14 बैरियर पार किए, फिर भी नहीं पकड़े गए
पानीगांव (थाना जमुनापार), थाना मांट, कोतवाली सुरीर, थाना नौहझील के इलाकों में होते हुए लुटेरे बाजना तक पहुंच गए। इस बीच लुटेरों ने पुलिस के 14 बैरियर भी पार किए। पुलिस की हीलाहवाली ही लुटेरों के भागने में मददगार साबित हुई। आखिरकार थाना पुलिस और बैरियरों पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों को बदमाश दिखाई नहीं दिए।
पांच दिन बाद भी पुलिस हाथ खाली
शहर की सबसे बड़ी लूट की वारदात को शुक्रवार को पांच दिन हो गए। इन पांच दिनों में पुलिस लुटेरों की पकड़ना तो दूर, उनका सुराग लगाने में नाकाम रही है। बाजना के आसपास भी पुलिस ने इन लुटेरों को तलाशा जरूर, पर खाली ही हाथ रहे। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि जल्द ही लूट की वारदात का खुलासा किया जाएगा।