{"_id":"5f50860d8ebc3e53b40f0b27","slug":"mathura-police-caught-prostitution-racket-crime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, भोजनालय के कमरों में चल रहा था गोरखधंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, भोजनालय के कमरों में चल रहा था गोरखधंधा
Thu, 03 Sep 2020 11:29 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:29 AM IST
सार
ढाबा संचालक समेत 4 युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें आगरा की युवतियां भी हैं।
विज्ञापन
देह व्यापार के मामले में भोजनालय पर कार्रवाई के दौरान पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में हाईवे किनारे मोती मंजिल में देह व्यापार के खुलासे के बाद अब पुलिस ने कोसी के बठेन गेट के पास श्री जगन्नाथ पैलेस भोजनालय में चल रहे ऐसे ही रैकेट का बुधवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ढाबा संचालक समेत 4 युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बठेन गेट स्थित श्रीजगन्नाथ पैलेस भोजनालय के कमरों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। थाना पुलिस के साथ ढाबे पर छापा मारा और सरगना समेत चार युवतियां और पांच युवक गिरफ्तार किए। ढाबा संचालक आरिफ उर्फ भोलू निवासी दिल्ली गेट, नौकर मुस्तकीम, छाता निवासी संजय, रोहताश, होडल निवासी अशोक हैं। आरोपियों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई हैं। पकड़ी गई युवतियां आगरा, पलवल, हाथरस समेत अन्य जनपदों की हैं।
ये भी पढ़ें- देह व्यापार गिरोह की सरगना का एजेंट विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार, हो सकते हैं बड़े खुलासे
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी जगदीश कालीरमन ने बताया कि देह व्यापार करीब एक साल से चल रहा था। संचालक दिल्ली और आसपास के क्षेत्र से मांग के अनुसार युवतियों को बुलाता था। उन्हें लाने-ले जाने के लिए एक गाड़ी और एक मेकअप आर्टिस्ट भी रखा था। यह ढाबा किसी बसपा के पूर्व नेता का है, जो उसने किराए पर उठा रखा है।

बिना पहचन पत्र के मिलते थे कमरे
ढाबा संचालक रुपयों की लालच में बिना पहचान पत्र के ही कमरे दे देता था। यहां बदमाश व असामाजिक तत्व रहकर चले जाते थे। पुलिस की अचानक कार्रवाई के दौरान कोई हाथ नहीं आया। हरियाणा से सीमाएं जुड़े होने के कारण अपराधी अपराध करके आसानी से ऐसे ढाबों में छिप जाते हैं।
प्रेमी युगलों को भी आसानी से मिलते थे कमरे
प्रेमी युगलों को भी यहां आसानी से अच्छी कीमत पर कमरे मुहैया कराए जाते थे। कमरों का किराया घंटे के हिसाब से वसूला जाता था। ग्राहक फंसाने के लिए बाकायदा ढाबों के आसपास रहने वाले दलाल सक्रिय रहते हैं।
पहले भी छापा मारा, मामला हुआ रफा-दफा
इस कार्रवाई से करीब डेढ़ माह पहले भी इस ढाबे पर पुलिस ने छापा मारा था, लेकिन कुछ लोगों ने मामले को लेदेकर रफा-दफा करा दिया। अगर पुलिस उसी समय एक्शन लेती तो पहले ही देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हो जाता।