{"_id":"60ae2aac50b9fa10404d36ab","slug":"mathura-police-arrests-and-send-jail-accused-of-misdeed-with-girl-sp-leaders-meet-with-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म का मामला: जेल भेजा मासूम से हैवानियत करने वाला आरोपी, सपा नेताओं ने परिवार को दी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से दुष्कर्म का मामला: जेल भेजा मासूम से हैवानियत करने वाला आरोपी, सपा नेताओं ने परिवार को दी आर्थिक मदद
Thu, 27 May 2021 08:28 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 27 May 2021 08:28 AM IST
सार
एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी कान्हा को जेल भेज दिया गया है। बालिका का आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बालिका की हालत ठीक है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
मथुरा में गोवर्धन पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बालिका का इलाज चल रहा है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
गता दें कि थाना गोवर्धन के एक गांव में 25 मई को ताऊ के घर में सात साल की बच्ची को टीवी दिखाने के बहाने युवक ले गया। यहां पर बालिका से दुष्कर्म किया। हालांकि गोवर्धन पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी कान्हा को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से देर रात को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। बालिका की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप चौधरी और पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष पाल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। यहां पर सपाइयों ने परिवार को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। सपा नेताओं ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले, इसके लिए सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वार्ता करके गृहसचिव और डीजीपी से बात की जाएगी। उनके साथ कृष्णमुरारी, गौरव गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नहीं लौटे आरोपी के परिजन अपने घर
आरोपी कान्हा के तीनों परिवार के बुधवार तक अपने घर नहीं लौटे। कुछ महिलाओं को गोवर्धन पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, उन्हें भी छोड़ दिया गया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पीड़ित परिवार के पास लोगों का आना-जाना लगा हुआ है।
दुष्कर्म आरोपी को भेजा जेल: श्रीशचंद
मथुरा के एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी कान्हा को जेल भेज दिया गया है। बालिका का आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बालिका की हालत ठीक है। परिवार को हर संभव मदद की जाएगी। - श्रीशचंद, एसपी देहात
बालिका से दुष्कर्म का मामला: तीन परिवार घर छोड़कर फरार, हालत में हुआ सुधार, गांव में तनाव