फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura police arrest man for murder of lady doctor

पत्नी की डिमांड ने बना दिया कातिल, लेडी डॉक्टर के कत्ल से पहले पी सात बोतल बीयर

Wed, 25 Jul 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 25 Jul 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
mathura police arrest man for murder of lady doctor
हत्यारोपी रविंद्र (बायें), डॉ. खुशबू अग्रवाल का फाइल फोटो(दायें) - फोटो : अमर उजाला
मथुरा पुलिस ने फिजियोथेरेपिस्ट खुशबू अग्रवाल की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करके खुलासे का दावा किया है। पुलिस के अनुसार लूट में असफल होने पर खुशबू अग्रवाल की गला रेतकर हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी युवक ने बीयर पी थी और फिर 20 रुपये का गोवर्धन चौराहे से आरीनुमा चाकू खरीदा था। इसी चाकू से उसने कई वार किए थे। 
विज्ञापन


13 जुलाई को हाईवे से सटी पॉश कालोनी राधापुरम एस्टेट की कोठी 1/19 में फिजियोथेरेपिस्ट खुशबू अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने सात टीमों को लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लीवर की बीमारी से ग्रस्त है आरोपी

mathura police arrest man for murder of lady doctor
हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक, सर्विलांस टीम प्रभारी राकेश कुमार और स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार ने थाना मगोर्रा के नगला टोंटा निवासी रविंद्र को पकड़ा है।

वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने सात बोतल बीयर पी। इसके बाद मौका पाकर फिजियोथेरेपिस्ट खुशबू अग्रवाल के घर में घुस गया। लूट में असफल होने पर उसने खुशबू अग्रवाल की बेरहमी से हत्या कर दी थी।  

एसएसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम दिया है। उधर, हत्या के वक्त आरोपी के कपड़ों पर खून के छीटें आए थे। कपड़ों को फारेंसिक लैब भेजा जाएगा। 

एसएसपी ने बताया कि आरोपी रविंद्र लीवर की बीमारी से ग्रस्त है। हत्या के दौरान जो बैग मौके पर छोड़ा था, उसमें दवाइयां मिली थीं, यह दवाइया़ं आगरा से खरीदी गई थीं। 

पत्नी की डिमांड ने बना दिया कातिल

सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चौहान ने बताया कि पत्नी गीता की तीन लाख रुपये की डिमांड ने पति रविंद्र को हत्यारा बना दिया। आए दिन विवाद के चलते पत्नी अपने जीजा के घर जैंत के नगला मोहर सिंह में रहने लगी। 

पत्नी की डिमांड पूरी करने के लिए 13 जुलाई को घर से निकले रविंद्र ने गोवर्धन चौराहे पर जमकर बीयर पी। इसके बाद वो पॉश कालोनी राधापुरम एस्टेट में पहुंचा। यहां दो घंटे तक कोठी का दरवाजा खुला देखता रहा। 

 वहीं, हत्या करने के बाद रविंद्र आगरा के किरावली चला गया। यहां तीन दिन रहने के बाद गांव लौट आया। यहां पर अपने पिता से महिला की हत्या करने की गलती स्वीकारी।

खुशबू अग्रवाल की बेटी सानवी और हत्यारोपी का पीछा करने वाले कालोनी वालों ने उसे पहचान लिया है। सीसीटीवी की फुटेज से भी हत्यारोपी के चेहरे का मिलान कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed