फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: People gathered to see the tableau of Dasaratha's court

मथुरा: दशरथ दरबार की झांकी देखने उमड़े लोग

Wed, 06 Oct 2021 07:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Mathura: People gathered to see the tableau of Dasaratha's court
कोसीकलां (मथुरा)। रामलीला संस्थान के तत्वावधान में बुधवार की शाम दशरथ दरबार की झांकी धूमधाम के साथ निकाली गई। झांकी देखने के लिए जनसमूह उमड़ पड़ा। रामलीला मैदान में राम जन्म लीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया, लीला देखकर मैदान में मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

शाम 6 बजे ब्राह्मण सभा धर्मशाला से दशरथ दरबार के जीवन से संबधित राजा दशरथ का दरबार, माता कौशल्या को चतुर्भुज दर्शन की झांकी निकाली गई। झांकियां रामलीला मैदान पर जाकर समाप्त हुई। सवारी का आरंभ मुख्य अतिथि जुगल किशोर सराफ ने आरती उतारकर किया। सवारी में आगे-आगे बैंडबाजों की मधुर धुनें सभी को मोह रही थीं।
विज्ञापन

सवारी को रामलीला मैदान में पहुंचने में करीब दो घंटे का समय लगा। पूरा सवारी मार्ग बच्चे, महिलाओं से भरा हुआ था। हर कोई झांकियों के दर्शन करने को उत्सुक था। संयोजक सुभाष बांसईया, अध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, अन्नू वैद्य, मुकेश जैन, सौरभ जैन, रजनीश खंडेलवाल, अमित बठैनिया, अंकित गुप्ता आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि में रामलीला मैदान में कलाकारों द्वारा राम जन्म लीला का मंचन किया गया। लीला में अग्निदेव ने महाराजा दशरथ को दिए फल का यथायोग्य भाग बनाकर तीनों रानी को खिला देना और समय आने पर कौशल्या को श्रीराम, कैकेयी ने भरत एवं सुमित्रा ने लक्ष्मण और शत्रुघ्न को जन्म दिया। राम जन्म के बाद बधाई उत्सव आयोजित किया गया। मेले के दौरान बृहस्पतिवार सीता जन्म एवं ताड़का वध लीला का मंचन रामलीला मैदान में रात्रि 8 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed