{"_id":"5ee768cd8ebc3e42c94d7a79","slug":"mathura-news-hema-malini-said-do-yoga-pranayama-to-avoid-depression","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबिनार में बोलीं हेमा मालिनी: कोरोना काल में अवसाद से बचने के लिए करें योग-प्राणायाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबिनार में बोलीं हेमा मालिनी: कोरोना काल में अवसाद से बचने के लिए करें योग-प्राणायाम
Tue, 16 Jun 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:10 AM IST
सार
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि यह अत्यंत विकट परिस्थिति है, परन्तु हमें इसका सामना करना है और खुद को सुरक्षित रखना है।
विज्ञापन
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के आरसीए गर्ल्स कॉलेज की ओर से 'मानसिक एवं भावनात्मक रूप से कोविड-19 के समय में कैसे स्वस्थ रहें' विषय पर गुरुवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी ने वेबिनार एवं मास्क बैंक का उद्घाटन किया। छात्राओं ने लॉकडाउन में अपने समय का सदुपयोग कर मास्क तैयार किए हैं।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि कोरोना वायरस से पूरा देश लड़ रहा है। यह अत्यंत विकट परिस्थिति है, परन्तु हमें इसका सामना करना है और खुद को सुरक्षित रखना है। इस कोरोना से बचने के लिए मास्क बहुत जरूरी है। छात्राएं अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करें, तभी सुरक्षित रह सकती हैं। अब हमें इसके साथ जीना सीखना होगा।
विज्ञापन
हेमा मालिनी ने कहा कि मानसिक अवसाद से बचने के लिए योग, प्राणायाम करना चाहिए। वेबिनार में प्रेरक वक्ता एवं सीईओ रिफाइन एम, अमेरिका के एनके श्रीवास्तव ने कहा कि खुद को मानसिक एवं भावनात्मक रूप से मजबूत रखें।
विज्ञापन
वेबिनार में महाविद्यालय की एनएसएस प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ. नीतू गोस्वामी एवं डॉ. सीमा शर्मा ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। इससे पूर्व वेबिनार का शुभारंभ डॉ. नम्रता मिश्रा ने सरस्वती वंदना से किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रीति जौहरी ने सभी का स्वागत किया।